
Chandauli: चंदौली पतंजलि योगपीठ एवं भारतस्वाभिमान न्यास के तत्वाधान में “समर्थ भारत अभियान “का शुभारंभ योगाचार्य राजेश योगी जी के द्वारा भुनेश्वर धाम रोहण धपरी डीडीयू नगर में आयोजित किया गया योगाचार्य राजेश योगी ने आसन प्राणायाम व्यायाम के पश्चात अपने उद्बोधन में कहा जब भारत विश्व गुरु था यानी समर्थ भारत था उस समय भारत के मूल में योग अध्यात्म बसता था।
Also Read –Language Controversy Video: भोजपुरी बोलो, महाराष्ट्र में जाकर मराठी बोलना..! यूपी तक पहुंची भाषा विवाद की आंच, धड़ल्ले से वायरल हो रहा वीडियो
योगमय आर्थिक नीति, योगमय शिक्षा नीति, योग मय चिकित्सा नीति,हुआ करती थी तक्षशिला, नालंदा, विक्रमशिला, जैसे कई विश्वविद्यालय हुआ करते थे जहां पर विश्व के कोने-कोने से शिक्षक चिकित्सक वैज्ञानिक शोध अनु संधान करने आया करते थे मानव और प्रकृति को सुरक्षित रखते हुए निरंतर विकास हुआ करता था (Chandauli) लेकिन आज का विकास ठीक इसके विपरीत हो रहा है जिसका परिणाम मानव वह जीव -जंतु का जीवन सिकुड़ता जा रहा है प्राकृति व धरती अपने मूल स्वभाव से विरक्त होती जा रही है जिसका नतीजा ग्लोबल वार्मिंग तेजी के साथ बढ़ रहा है कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में रीता जयसवाल सोमारू बिन्द बृजेश कुमार बिन्द राजू श्रीवास्तव पंकज मौर्या बाबूलाल रघु कुमार अनिल कुमार बिंद इत्यादि लोग उपस्थित थे.















