Constitution Day 2023 :सुप्रीम कोर्ट परिसर में लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया अनावरण

Constitution Day 2023. सुप्रीम कोर्ट परिसर में लगी डॉ भीमराव अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया अनावरण
Facebook
X
WhatsApp

Constitution Day 2023 : आज यानी रविवार 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। साल 1949 में इसी दिन भारत की जनता ने संविधान को अपनाया था। संविधान के निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर की क्या भूमिका थी, ये जगजाहिर है। ये उन्हीं का योगदान है, जिसके कारण जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है देश का लोकतंत्र परिपक्व होता जा रहा है। रविवार को इस खास अवसर पर संविधान निर्माता के रूप में विख्यात डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक भव्य प्रतिमा को सुप्रीम कोर्ट के परिसर में स्थापित किया गया। डॉ. अंबेडकर की 7 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया।

इस मौके पर देश के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जज मौजूद रहे। डॉ. भीमराव अंबेडकर के पास ही राष्ट्रपति मुर्मू और सीजेआई चंद्रचूड़ ने एक-एक पौधा भी लगाया।

Constitution Day 2023 :राष्ट्रपति संविधान दिवस समारोह को किया संबोधित

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आज संविधान दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मू शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान का खास तौर पर उल्लेख किया।

Constitution Day 2023 (Photo: Social Media)

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि डॉ. अंबेडकर एक ऐसे महान व्यक्ति थे जिन्होंने भारत के संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने भारत को एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करने के लिए हमें एकजुट होकर काम करना चाहिए।

Constitution Day 2023:संविधान दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मन की बात कार्यक्रम में संविधान दिवस का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, हर भारतीय के लिए 26 नवंबर अविस्मरणीय है। आज, हम संविधान दिवस मनाते हैं और अपने संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि देते हैं। वे महान ज्ञान और बुद्धि के लोग थे। हम उन सभी लोगों को भी याद करते हैं जिन्हें हमने 26/11 के हमलों के दौरान खो दिया था और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संविधान हमारे देश की पहचान है। यह हमें एकता और अखंडता का मंत्र सिखाता है। यह हमें अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताता है। उन्होंने कहा कि हमें संविधान का पालन करना चाहिए और इसे मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए।

1628442 draup

Constitution Day 2023 : खड़गे ने मोदी सरकार पर हमला बोला

संविधान दिवस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम इसके (संविधान) निर्माताओं के प्रति अत्यंत श्रद्धा से झुकते हैं – क्योंकि उन्होंने प्रत्येक भारतीय के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों की गारंटी दी। इसके बाद उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज हमारे संविधान की भावना को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान शासन संविधान में निहित सभी स्वतंत्रताओं को कुचलने और कम करने के लिए अपनी पाठ्यपुस्तक में हर चाल का उपयोग कर रहा है।

1628430 samvidhan

खड़गे ने कहा कि सरकार संविधान के मूल ढांचे को बदलने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सरकार से संविधान की भावना का सम्मान करने और सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने का आग्रह किया। संविधान दिवस एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह हमें अपने संविधान की महत्ता और इसके महत्व के बारे में याद दिलाता है। हमें संविधान का पालन करना चाहिए और इसे मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहिए।

https://youtu.be/J2nkJAuLgyE?si=TwH3o_ES_ssn-2Mw

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें