Cyber Crime: पंजाब के फिरोजपुर शहर में ICICI बैंक से 15 करोड़ रुपए की साइबर चोरी का मामला सामने आया है। बैंक के अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक, ICICI बैंक लिमिटेड फिरोजपुर शहर के सॉफ्टवेयर से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 15 करोड़ 47 लाख 46 हजार 177 रुपए की चोरी कर ली। बैंक अधिकारियों ने इसकी शिकायत मोहाली स्थित बैंक के मुख्यालय में की थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471 तथा इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66-C के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर रणधीर कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Cyber Crime: साइबर अपराधों से बचने के उपाय
साइबर अपराधों से बचने के लिए निम्नलिखित उपाय किए जा सकते हैं:
मजबूत पासवर्ड का प्रयोग करें।
अपने बैंक खातों और क्रेडिट कार्ड का विवरण किसी के साथ साझा न करें।
अनधिकृत लिंक और ईमेल से सावधान रहें।
अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें।
एंटीवायरस और फायरवॉल का प्रयोग करें।















Comments 2