Delhi cylinder blast: राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में आज 2 जून यानी मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। भलस्वा डेरी थाना क्षेत्र स्थित मुकुंदपुर में गैस सिलेंडर फटने से एक मकान भरभराकर पूरी तरह से ढह गया। यह धमाका इतना तेज था कि पूरी इमारत कुछ ही पल में मलबे में तब्दील हो गई। (Delhi cylinder blast) घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Delhi cylinder blast: राहत एवं बचाव कार्य जारी
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9:37 बजे धमाके की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को मिली। (Delhi cylinder blast) सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार, अब तक 3 लोगों को सुरक्षित मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है।
ये भी पढ़ें –Aligarh News: बाइक सीखने निकली युवती की दर्दनाक मौत, बिजली के खंभे से टकराई तेज रफ्तार बाइक
दमकल कर्मी और पुलिस संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। JCB और अन्य उपकरणों की सहायता से मलबा हटाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जांच में हादसे का कारण गैस सिलेंडर ब्लास्ट माना जा रहा है, हालांकि अधिकारियों ने विस्तृत जांच के बाद ही अंतिम कारण स्पष्ट होने की बात कही है।
फिलहाल बचाव अभियान जारी है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।















