Fatehpur News: अगवा छात्रा का मुंबई में धर्मांतरण, अब निकाह की तैयारी

Facebook
X
WhatsApp

Fatehpur News: अगवा छात्रा को मुंबई ले जाकर धर्मांतरण किया गया है। उसके निकाह की तैयारी भी हो गई है। युवती का फोन आने पर मामले की शिकायत उसके भाई ने पुलिस से की। इसके बाद भी पुलिस मामले को हल्के में लिए है और युवती के बरामद होने पर कार्रवाई की बात कह रही है।

9 दिसंबर को युवती का हुआ था अपहरण

किशनपुर थाना क्षेत्र के चितनपुर गढ़ा गांव के रहने वाले एक फल विक्रेता 20 वर्षीय बेटी को अगवा किया गया है. भाई ने बताया कि उसकी बहन बीए प्रथम की छात्रा है. (Fatehpur News) वह 9 दिसंबर को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी. इसके बाद घर नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद जब वह नहीं मिली तो उसके पिता ने थाने में गुमशुदी दर्ज कराई. 12 दिसंबर को मां के मोबाइल पर बहन का फोन आया और वह बोली कि उसे दराईपुर गांव का रहने वाला सलमान अली अपने मामू रमजान और एक दोस्त की मदद से अगवा कर मुंबई ले आया है और यहां उसका जबरन धर्मांतरण कराकर अब उससे निकाह करने की तैयारी में जुटा है. जिसके बाद भाई ने थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी. आरोप है कि पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है. (Fatehpur News) प्रभारी निरीक्षक जेपी शाही ने बताया कि पुलिस की टीम गठित कर मुंबई भेजी जाएगी. युवती को बरामद किया जाएगा और बयान दर्ज कर फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

12 18
Fatehpur News

VHP ने दी आंदोलन की चेतावनी

वीएचपी के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र पांडे ने बताया कि किशनपुर थाना क्षेत्र के चितनपुर गढ़ा गांव में 9 दिसंबर को हिंदू बच्ची घर से कॉलेज के लिए निकलती है. रास्ते में उसको मुस्लिम समाज के कई युवक मिलकर जबरन अपहरण कर चले जाते हैं. जब बच्ची अपने घर नहीं पहुंचती है तो उसके परिजन थाने में जाकर तहरीर देते हैं, (Fatehpur News) लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण बच्ची नहीं मिल पाती है. शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है. पीड़ित परिवार के बार-बार एड़ी रगड़ने के बाद भी पुलिस गार्जियन को इग्नोर करती है. पुलिस की यह कार्यशैली बेहद गलत है. बच बचाकर लड़की किसी तरह अपने घर फोन करती है. वह अपने मां से कहती है कि यहां मेरा जबरन धर्म परिवर्तन कर मुझे बेधर्म करने के लिए प्रतिबंधित मीट खिलाने का प्रयास किया जा रहा है और मैं बता नहीं पा रही हूं कि कहां पर हूं और मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है. (Fatehpur News) वीएचपी के प्रांतीय महामंत्री वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि हम यह चाहते हैं कि पुलिस अपने जिम्मेदारी कर्तव्यों का निर्वहन करें और नही करेगी तो विश्व हिंदू परिषद ऐसे मामलों को स्वयं संज्ञान में लेगा और यदि कोई विवाद की स्थिति पैदा होती है तो विश्व हिंदू परिषद स्वयं सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

download 22
Fatehpur News

https://youtu.be/ScDIR9H8ejg

ये भी पढ़े -https://crimecomplaint.com/chattishgarh-news-a-few-hours-after-vaccination-the-death-of-one-and-a-half-month-old-innocent-know-the-reason/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें