Florida plane emergency landing on highway: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में सोमवार शाम एक बड़ा और दुर्लभ हादसा हुआ, जब एक छोटे विमान को तकनीकी खराबी के बाद मजबूरन व्यस्त I-95 हाईवे पर उतरना पड़ा। मेरिट आईलैंड के पास हुई इस घटना में इमरजेंसी लैंडिंग करते समय विमान सीधे एक 2023 मॉडल टोयोटा कार से टकरा गया, जिससे हाईवे पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। यह हादसा सोमवार शाम 5:45 बजे हुआ, जब हाईवे पर भारी ट्रैफिक मौजूद था। (Florida plane emergency landing on highway) इस घटना ने एक बार फिर हाईवे सुरक्षा और विमानों की आपातकालीन लैंडिंग को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Florida plane emergency landing on highway: हवा में ठप हुए इंजन, पायलट ने लिया आपातकालीन फैसला
फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल (FHP) के मुताबिक, यह विमान Beechcraft 55 मॉडल का था। उड़ान के दौरान विमान के दोनों इंजनों में अचानक पावर लॉस हो गया। (Florida plane emergency landing on highway) विमान में सवार 27 वर्षीय पायलट और उसका हमउम्र साथी मौजूद थे। इंजन में खराबी आने के बाद पायलट के पास कोई और विकल्प नहीं बचा और उसने तुरंत हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। हालांकि, लैंडिंग के दौरान विमान ट्रैफिक के बीच आ गया और सीधे एक कार से टकरा गया। गनीमत यह रही कि विमान में सवार दोनों लोगों को कोई चोट नहीं आई।
कार चालक महिला घायल, हाईवे बंद
यह हादसा उस वक्त हुआ जब 57 वर्षीय एक महिला अपनी 2023 मॉडल टोयोटा कैमरी चला रही थीं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला को मामूली चोटें आईं और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। (Florida plane emergency landing on highway) टक्कर के बाद विमान हाईवे पर ही रुक गया, जिससे I-95 हाईवे के दक्षिणी लेन पर 201 माइल मार्कर के पास ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया। राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुँची और जांच शुरू की। हाईवे को घंटों तक बंद रखा गया और यातायात की स्थिति सामान्य होने के बाद सुबह करीब 9 बजे दोबारा खोला जा सका।
उसी दिन हुआ दूसरा विमान हादसा
दिलचस्प बात यह है कि फ्लोरिडा में इसी दिन एक दूसरा विमान हादसा भी हुआ। ऑरलैंडो से 46 मील दूर DeLand इलाके में एक Cessna 172 विमान ने इमरजेंसी लैंडिंग की। इस विमान में सवार दो लोग घायल हुए थे, लेकिन दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। एक ही दिन में दो अलग-अलग विमानों का हाईवे या हाईवे के पास इमरजेंसी लैंडिंग करना फ्लोरिडा में हवाई सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। अधिकारियों ने दोनों मामलों की गहन जांच शुरू कर दी है।















