G20: जी20 की एक अहम बैठक बेंगलुरु में चल रही है। इस बैठक के पहले दिन आईएमएफ की डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर गीता गोपीनाथ भी शामिल हुईं। उन्होंने इस बैठक की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों में गीता गोपीनाथ दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के साथ दिखाई दी। गीता गोपीनाथ ने भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। निर्मला सीतारमण के साथ ही गीता गोपीनाथ भी साड़ी में दिखाई दी। तस्वीर ट्वीट करते हुए गोपीनाथ ने लिखा कि ‘वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ जी20 की वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नर्स की बैठक में अच्छी बातचीत हुई। इस दौरान कई अच्छी चीजों पर हमने बातें की।
जी20 की इस बैठक में स्पेन की वित्त मंत्री नादिया कैलविनो भी शामिल हुईं। (G20) खास बात ये रही कि वह भी साड़ी पहनकर जी20 की इस बैठक में शामिल हुईं। गीता गोपीनाथ ने स्पेन की वित्त मंत्री के साथ भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ गोपीनाथ ने लिखा कि नादिया कैलविनो हमें दुनिया की समस्याओं को सुलझाने में अपना योगदान देती हैं। जी20 की बैठक में उनसे मुलाकात हुई।

जी20 की इस बैठक में अमेरिकी की वित्त मंत्री जैनेट येलेन और आईएमएफ की मैनेजिंग डायरेक्टर क्रिस्टालिना जॉर्जेवा भी शामिल हुईं। गीता गोपीनाथ ने इन दोनों के साथ भी अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। इस तस्वीर के साथ गीता गोपीनाथ ने लिखा कि ‘दुनिया की ताकतवर महिला नेता जी20 की बैठक में। ‘बता दें कि इस बार जी20 की अध्यक्षता भारत के पास है और जी20 के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर्स की अहम दो दिवसीय बैठक बेंगलुरु में आयोजित हो रही है।













