Govinda And Manoj Tiwari FIR: नेता और अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। उनकी पत्नी सुनीती अहूजा द्वारा उनपर कई सारे आरोप लगाए गए। तो वहीं दूसरी तरफ गोविंदा को फिल्मों में काम ना मिलने की वजह से उनके कई सारे वीडियो सामने आए जिनमें कहा गया कि उनकी हालत ऐसी हो गई है कि अब वो पार्टियों के प्रचार रैली और शादियों में डांस कर रहे हैं। तो वहीं गोविंदा एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। (Govinda And Manoj Tiwari FIR) लेकिन इस बार गोविंदा के चर्चा में आने का विषय उनके खिलाफ हुआ एफआईआर है। (Govinda And Manoj Tiwari FIR) जोकि ना केवल गोविंदा के खिलाफ ही हुआ है। अपितु भोजपुरी एक्टर और सांसद मनोज तिवारी समेत चंकि पांडे और शक्ति कपूर के खिलाफ भी हुआ है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
Govinda And Manoj Tiwari FIR: गोविंदा, मनोज तिवारी, चंकी पांडे और शक्ति कपूर के खिलाफ हुई एफआईआर
जमशेदपुर की एक स्थानीय अदालत के आदेश पर गोविंदा, शक्ति कपूर, मनोज तिवारी और चंकी पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन चारों के खिलाफ एफआईआर गाजियाबाद स्थित कंपनी मैक्सिजोन टच प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कथित निवेश धोखाधड़ी के संबंध में हुई है। (Govinda And Manoj Tiwari FIR) जब निवेशकों ने न्यायपालिका का रुख करते हुए दावा किया कि कंपनी ने उन्हें निवेश पर उच्च रिटर्न का वादा करके धोखा दिया है। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश से संबंधित विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। मैक्सीज़ोन टच प्राइवेट लिमिटेड में 30 लाख रुपये से अधिक का निवेश करने वाले एक निवेशक की शिकायत के अनुसार, कंपनी ने उन्हें प्रति माह 15 प्रतिशत तक ब्याज रिटर्न का आश्वासन दिया था। जब न तो ब्याज और न ही मूलधन वादे के अनुसार लौटाया गया, तो निवेशक ने अदालत का रुख किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
Also Read –Dhurandhar 2: धुरंधर 2 के सेट से लीक हुई तस्वीरें, संजय दत्त-अर्जुन रामपाल दिखे साथ
एफआईआर में चार अभिनेताओं के साथ-साथ अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वे कंपनी की निवेश योजना को बढ़ावा देने में शामिल थे और विज्ञापन के माध्यम से भोले-भाले निवेशकों को आकर्षित करने में भूमिका निभाई। शिकायत में कहा गया है कि उनके प्रभाव ने कंपनी को योजना में और अधिक लोगों को शामिल करने में मदद की।















