Himachal News : हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम की पत्नी का निधन, केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक

Himachal News : हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम की पत्नी का निधन, केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक
Facebook
X
WhatsApp

Himachal News : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार रात को निधन हो गया। शुक्रवार को अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद स्थित अपने निजी आवास पर ही थीं। उनके पति डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री मुकेश अग्निहोत्री कैबिनेट बैठक में शामिल होने शिमला गए थे। बैठक से वापस लौटने के क्रम में उन्हें अचानक डॉ. सिम्मी की तबियत खराब होने की सूचना मिली। उनका अचानक ब्लड प्रेशर घटने लगा था। जिसके बाद उन्हें फौरन चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में रात तकरीबन 12 बजे के आसपास पंजाब के कुराली में उनकी मृत्यु हो गई।

Deputy CM mukesh agnihotri wife Died

Himachal News : शैक्षणिक और सामाजिक योगदान


डॉ. सिम्मी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। करीब तीन माह पहले उनकी एक पुस्तक का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विमोचन किया था। डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की शैक्षणिक कार्यों के अलावा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी रूचि थी।

पति को चुनाव में सफलता मिलने के बाद उन्होंने हिमाचल के प्रसिद्ध तीन देवी मंदिरों की पैदल यात्रा की थी।हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सहित कई नेताओं ने डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री का अंतिम संस्कार शनिवार 10 फरवरी को दोपहर 02:00 बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद (हरोली) में किया जाएगा।

WhatsApp%20Image%202024 02 10%20at%2001 07 11

Himachal News : पंजाब के कुराली में हुई मृत्यु

जानकारी के मुताबिक, डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री शुक्रवार को गोंदपुर जयचंद स्थित अपने निजी आवास पर ही थीं। वहीं, उनके पति डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री मुकेश अग्निहोत्री कैबिनेट बैठक में शामिल होने शिमला गए थे। बैठक से वापस लौटने के क्रम में उन्हें अचानक डॉ. सिम्मी की तबियत खराब होने की सूचना मिली। उनका अचानक ब्लड प्रेशर घटने लगा था। जिसके बाद उन्हें फौरन चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में रात तकरीबन 12 बजे के आसपास पंजाब के कुराली में उनकी मृत्यु हो गई।

image 189

इसके बाद वापस उनके पार्थिव शरीर को हिमाचल प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद लाया जा रहा है। डॉ. सिम्मी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्मिक प्रशासन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थीं। करीब तीन माह पहले उनकी एक पुस्तक का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विमोचन किया था। डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की शैक्षणिक कार्यों के अलावा सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी रूचि थी। पति को चुनाव में सफलता मिलने के बाद उन्होंने हिमाचल के प्रसिद्ध तीन देवी मंदिरों की पैदल यात्रा की थी।

Himachal News : सीएम सुक्खू ने शोक प्रकट किया

image 190

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी के निधन पर शोक प्रकट किया है। एक्स पर उन्होंने डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री जी की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री जी के निधन की सूचना एक वज्रपात से कम नहीं है । इस दुःखद समाचार से मैं बहुत व्यथित हूँ । मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि वह दिवंगत आत्मा को स्वर्ग में स्थान दे व परिवार जनों और परिजनों को इस दारुण दुःख को सहने की शक्ति दें। वहीं, हिमाचल प्रदेश से आने वाले कद्दावर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री के अकस्मात निधन की सूचना मिलने पर शोक प्रकट किया है।

https://youtu.be/Y7i8daSBj5k?si=4lB3jZFbiItWjGAy

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें