Himachal Pradesh: “शहीद हवलदार मस्त राम जी की स्मृति में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Facebook
X
WhatsApp

Himachal Pradesh: आज जालग गांव में भारतीय सेना के वीर सपूत व वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे शहीद हवलदार मस्त राम जी की पुण्य स्मृति में नव चेतना युवा क्लब जालग और शहीद के समस्त परिवार के सदस्यों द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे से दूर रखना है।

शहीद के परिवार के सदस्य, रिटायर्ड इंस्पेक्टर रतन चंद जी ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं में खेल भावना का संचार होगा, जिससे उनका मानसिक और शारीरिक विकास भी सुनिश्चित हो सकेगा। (Himachal Pradesh) उन्होंने यह भी कहा कि नव चेतना युवा क्लब और शहीद का परिवार हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन करता रहेगा, और भविष्य में आसपास के गांवों को भी इसमें सम्मिलित किया जाएगा।

प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, और सभी खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। (Himachal Pradesh) इस अवसर पर नव चेतना युवा क्लब के सदस्य, शहीद परिवार के सदस्य, और समस्त गांववासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर सभी के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें गांववासियों ने बड़े श्रद्धा भाव से भाग लिया।

यह आयोजन न केवल शहीद हवलदार मस्त राम जी के बलिदान को स्मरण करने का एक माध्यम बना, बल्कि युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी रहा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें