हरदोई में बहू ने सास को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,VIDEO:पुलिस से शिकायत करने पर हुई नाराज

Facebook
X
WhatsApp

हरदोई में पुलिस से शिकायत करने पर बहू ने सास की जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सामने आया है। वीडियो दिख रहा है कि महिला अपने बुजुर्ग सास को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही है। वह महिला से पूछ रही है कि उसने पुलिस से शिकायत क्यों की। वहीं, कुछ लोग महिला को हटा रहे हैं। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मामला शाहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरा बस्ती का है। यहां एक दिन पूर्व बुजुर्ग महिला ने पुलिस से बहू की शिकायत की थी। इससे नाराज बहू ने बुजुर्ग सास को जमकर पीटा है। बहू ने सास को बाल पकड़कर सड़क पर गिरा दिया और मारपीट की। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया। लेकिन बहू नहीं मानी।

एएसपी पश्चिमी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि बहू ने एक बुजुर्ग सास को पीटा है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। बुजुर्ग महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। जल्द ही आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें