Jailer 2 Song Ala Bolelo: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत अपनी फिल्म जेलर 2 को लेकर सुर्खियों में हैं, उनकी ये फिल्म 15 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी। अभी हाल ही में जेलर 2 के आइटम नंबर “अला बोलेलो” (Ala Bolelo) का प्रोमो जारी किया गया था, जिसने धमाल मचा दिया। जहां जेलर के आइटम नंबर में तमन्ना भाटिया ने अपना जलवा बिखेरा था, वहीं जेलर 2 में तमन्ना भाटिया की जगह साउथ अभिनेत्री पूर्णा ने ली। अला बोलेलो गाने में पूर्णा का धमाकेदार डांस देख ही दर्शक उनके दीवाने बन गए हैं, आइए जानते हैं पूर्णा के बारे में।
Jailer 2 Song Ala Bolelo: जेलर 2 का आइटम नंबर
रजनीकांत की जेलर 2 के आइटम नंबर “अला बोलेलो” का प्रोमो जैसे ही जारी किया गया, दर्शकों को बीच उनका तुलना तमन्ना भाटिया से होने लगी, क्योंकि जेलर के आइटम नंबर “Kaavaalaa” में तमन्ना भाटिया थीं, उन्होंने अपने डांस से दर्शकों को दीवाना बना लिया था। तमन्ना भाटिया का डांस नंबर खूब वायरल हुआ था। वहीं अब जेलर 2 के आइटम नंबर “अला बोलेलो” का प्रोमो जारी किया गया तो दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट लेवल बढ़ गई है। साथ ही यह भी सवाल उठ रहें हैं कि क्या जेलर 2 का आइटम नंबर जेलर के आइटम नंबर को टक्कर दे पाएगा।
जेलर 2 के आइटम नंबर में कौन सी हसीना
जेलर 2 के आइटम नंबर “अला बोलेलो” में जो हसीना नजर आने वालीं हैं उनका नाम पूर्णा है। पूर्णा के नाम से मशहूर अभिनेत्री का असली नाम शमना कासिम है, उनका जन्म केरल के कन्नूर में हुआ था। वह एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री, डांसर और मॉडल हैं, जो मुख्य रूप से दक्षिण भारतीय सिनेमा यानी कि मलयालम, तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने साल 2004 में मलयालम फिल्म मंजू पोलोरु पेनकुट्टी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, पूर्णा कई फिल्मों में आइटम नंबर कर चुकीं हैं और अब वे जेलर 2 में भी अपनी परफॉर्मेंस से आग लगाने वाली हैं। बता दें कि पूर्णा ने साल 2022 में दुबई के एक बिजनेस मैन शनिद आसिफ अली से शादी रचाई थी।
कब रिलीज होगा जेलर 2 का आइटम नंबर
जेलर 2 का आइटम नंबर अला बोलेलो का प्रोमो ही दर्शकों के बीच छा गया है, इस गाने का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है और निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है। ये गाना 21 अगस्त को रिलीज किया जाएगा, जिसमें रजनीकांत की झलक भी देखने को मिलेगी।
जेलर 2 फिल्म के बारे में
रजनीकांत की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 में मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एडिन रोज, नागार्जुन अक्किनेनी और बालकृष्ण जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे, जबकि विद्या बालन फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती की बेटी के रोल में नजर आएंगी। रजनीकांत की इस फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया है, जो 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है।









