Kanpur Fire: बिठूर में होगा मां-बेटी का अंतिम संस्कार, शवों को लेकर रवाना हुए परिजन, भारी पुलिस बल तैनात

Facebook
X
WhatsApp

Kanpur Fire: मैथा तहसील के मड़ौली में मां-बेटी के जिंदा जलने के मामले में कुछ रिश्तेदारों की रोक के बाद घरवाले अंतिम संस्कार कानपुर के बिठूर में गंगा किनारे करेंगे। 11 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां पर अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले जहां पर मां-बेटी जली थी, उसी जगह पर अंतिम संस्कार की तैयारी थी, लेकिन ऐन समय पर इसमें बदलाव किया गया है। हालांकि, समाधिस्थल उसी जगह पर बनेगा, जहां दोनों जली थी। पुलिस प्रशासन की टीम के सामने दोनों की जिंदा जलकर मौत हुई थी। गांव में बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पीएसी भी लगाई गई है। (Kanpur Fire) गांव के दोनों रास्तों में पुलिस बल बैरियर लगाए खड़ा है। इस घटना से प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। विपक्षी दल बाबा के बुलडोजर को जानलेवा बता रहे हैं।

वैलेंटाइन स्पेशल- 14 फरवरी तक लाइव- इसे खास बनाने के लिए वन स्टॉप शॉप |

13 फरवरी कानपुर देहात के मड़ौली गांव में एसडीएम मैथा ज्ञानेश्वर प्रसाद और एसओ रूरा दिनेश कुमार गौतम अवैध कब्जा हटाने गए थे। एक महीने के अंदर दूसरी पर जब एसडीएम बुलडोजर लेकर पहुंचे तो कब्जेदार कृष्णगोपाल दीक्षित का परिवार परेशान हो गया। बिना कोई देर किए टीम ने वहां लगे हैंडपंप को तोड़ दिया। इसके बाद जिस चबूतरे पर शिवलिंग स्थापित था, उसे तोड़ दिया। बुलडोजर ने वहां बने खंडे गिरा दिए। जैसे ही बुलडोजर झोपड़ी की तरफ बढ़ा तो मां प्रमिला (54) बेटी शिवा उर्फ नेहा (22) उसके अंदर जाकर विरोध करने लगीं। इसी बीच आग लगने से दोनों की जलकर मौत हो गई। आग लगते ही टीम मौके से भाग गई। 26 घंटे जद्दोजहद के बाद परिजनों ने उपमख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से बात की इसके बाद शव मंगलवार शाम अंतिम संस्कार के लिए भेजे जा सके। रात में ही पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन घर ले आए थे। हालांकि, दोनों शव बुरी तरह से जले हैं।

बेटे शिवम ने कहा कि मां-बहन का अंतिम संस्कार बिठूर में करेंगे। समाधिस्थल उसी जगह पर बनाया जाएगा, जहां दोनों की जिंदा जलकर मौत हुई है। उसने बताया कि जिस जमीन पर बाबा ने पेड़ लगाए थे और वह रहते थे, उसी जमीन पर अब दो दशक से पूरा परिवार झोपड़ी डालकर रह रहा था। उसे गांव के कुछ लोगों के इशारे में लेखपाल और एसडीएम मिलकर खाली कराने पर अमादा थे। कहा कि अब उसी जगह जहां मां-बहन का समाधि स्थल बनाएंगे। उस जमीन के लिए दोनों ने अपनी जान दे दी।

अब तक ये हो चुके गिरफ्तार

मृतका प्रमिला के बेटे शिवम दीक्षित की तहरीर पर एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद, एसओ रूरा दिनेश कुमार गौतम, लेखपाल अशोक सिंह, कानून गो, मड़ौली गांव के अशोक दीक्षित, अनिल दीक्षित, निर्मल दीक्षित, विशाल, जेसीबी आपरेटर दीपक, तीन अन्य लेखपाल अज्ञात और 12 से 15 महिला और पुरुष पुलिस कर्मी आईपीसी की धारा 302, 307, 436, 429, 323, 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इस घटना में अब तक लेखपाल अशोक चौहान और जेसीबी आपरेटर दीपक गिरफ्तार हो चुका है। परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

https://youtu.be/fZvNm_5URoo

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=45142

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें