
Kingdom Trailer Release Date: साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा लंबे समय से अपनी आने वाली फिल्म Kingdom को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं, फिल्म का खतरनाक टीजर कुछ समय पहले ही रिवील किया गया था। टीजर को बहुत ही जबरदस्त रिस्पांस मिला, वहीं अब धमाकेदार टीजर जारी करने के बाद मेकर्स ने खुलासा कर दिया है कि किंगडम मूवी का ट्रेलर कब जारी किया जाएगा, आइए बताते हैं कि विजय देवरकोंडा की किंगडम का ट्रेलर (Kingdom Trailer Update) कब और कहां लॉन्च किया जाएगा।
Kingdom Trailer Release Date: विजय देवरकोंडा किंगडम ट्रेलर रिलीज डेट
Also Read –Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान ने ली मोटी रकम, तो वहीं नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट
विजय देवरकोंडा ने किंगडम मूवी का इंतजार कर रहे दर्शकों को एक जबरदस्त खबर सुनाई है, जिसे सुन उनके फैंस खुशी से उछल पड़े हैं, जी हां! दरअसल विजय देवरकोंडा ने किंगडम मूवी के ट्रेलर रिलीज डेट से जुड़ा अपडेट दे दिया है। (Kingdom Trailer Release Date) विजय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किंगडम मूवी का एक धांसू पोस्टर जारी किया, इसके साथ उन्होंने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 26 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने लोकेशन भी बता दी कि ट्रेलर कहां लॉन्च होगा। विजय देवरकोंडा की इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने के लिए एक ग्रैंड इवेंट का आयोजन किया गया है, ट्रेलर लॉन्च इवेंट तिरुपति में होने वाला हैं। 26 अगस्त को फैंस तैयार हो जाएं, क्योंकि विजय देवरकोंडा धमाका करने के लिए तैयार हैं।
Also Read –Urfi Javed Sister Video: उर्फी जावेद की बहन को फेम मिलते ही आया घमंड, उर्फी के लिए कह दी इतनी बड़ी बात
कब रिलीज होगी फिल्म किंगडम
विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम में उनका बेहद अलग अवतार देखने को मिलने वाला है, दर्शक उनका ऐसा लुक देखेंगे, जो अब तक नजर नहीं आया है, क्योंकि किंगडम मूवी के टीजर में ही उनका लुक देख ही फैंस आश्चर्यचकित रह गए थे। (Kingdom Trailer Release Date) किंगडम मूवी अब तक रिलीज हो गई होती, लेकिन मेकर्स ने किसी कारणवश फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसका दी, गौतम तिन्नानुरी के निर्देशन में बनीं इस फिल्म को दर्शक दुनिया भर के सिनेमाघरों में 31 जुलाई को देख सकेंगे।














