
Air India Flight Returns to Calicut: एयर इंडिया की फ्लाइट ने कालीकट से Doha के लिए उड़ान भरी, लेकिन उड़ान के 2 घंटे बाद फ्लाइट को वापस कालीकट लौटना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, फ्लाइट में तकनीकी समस्या आ गई थी, जिसकी वजह से विमान को वापस आना पड़ा।
Air India Flight Returns to Calicut: 188 यात्री सवार थे
एयर इंडिया की फ्लाइट IX 375 ने आज सुबह 9:07 बजे कालीकट से उड़ान भरी थी। (Air India Flight Returns to Calicut) इस फ्लाइट में पायलट और क्रू मेंबर्स समेत कुल 188 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सुरक्षित रूप से वापस लौटने का निर्णय लिया। फ्लाइट को 11:12 बजे कालीकट एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया।
Also Read –Kingdom Trailer Release Date: विजय देवरकोंडा की Kingdom का ट्रेलर कब आएगा, जानें यहां
केबिन एसी में आई खराबी, एयर इंडिया ने दी जानकारी
कालीकट एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, विमान के केबिन एसी में तकनीकी खराबी आ गई थी। (Air India Flight Returns to Calicut) हालांकि, यह इमरजेंसी लैंडिंग नहीं थी, बल्कि तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट को वापस लौटने का निर्णय लिया गया।
Also Read –Bigg Boss 19 News: बिग बॉस 19 के लिए सलमान खान ने ली मोटी रकम, तो वहीं नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट
एयर इंडिया का बयान
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एहतियात के तौर पर फ्लाइट को वापस बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि विमान की खराबी को जल्दी ठीक कर लिया जाएगा। अगर इसमें थोड़ा समय लगेगा, तो यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से Doha भेजा जाएगा। सभी यात्री एयरपोर्ट पर हैं और उनके लिए पानी और खाने की व्यवस्था भी की गई है।














