सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ उर्फ केके के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी. उनसे जुड़े यादगार वीडियो और गाने सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए जा रहे हैं. कोलकाता के कॉलेज फेस्ट के दौरान मंच पर गाने के बाद दिल का दौरा पड़ा. केके के काफी करीबी दोस्त रहे शान ने खुलासा किया कि उनके बच्चों ने जोर देकर कहा कि केके के आकस्मिक निधन के बाद उन्हें अपने दिल का चेकअप करवाना चाहिए. शान ने लाइव इवेंट में होने वाली घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि वह अक्सर अलर्ट रहते हैं. उन्होंने केके प्रोफेशनल बिहेवियर पर भी बात की।
शान ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए कहा,”सिर्फ कलाकार के लिए ही नहीं, बल्कि उपस्थित लोगों के लिए भी, जब भी ऑडियंस की संख्या 300-400 से अधिक होती है, दुर्घटनाएं हो सकती हैं. आप बहुत सारी अनुमतियां लेते हैं, और एक शो करना महंगा है. एम्बुलेंस रखना प्रक्रिया का हिस्सा है।
शान ने आगे कहा, “हमने कई शो किए हैं जहां पर भगदड़ मची. लेकिन उस समय आप बहुत एक्साइटेड हो जाते हैं- आपके सामने एक लाइव ऑडियंस है, उस समय आप क्या टैंट्रम करेंगे. और आप शो करते हैं. केके एक महीने में 8 से ज्यादा शो नहीं लेगा, चाहे आप कितना भी पैसा क्यों न दें. वह बहुत सावधान था
शान ने कहा,”इतनी सावधानियां बरतने के बाद भी किसी के साथ ऐसा होता है. यह सच में बहुत ही दुखदायी है.” उन्होंने आगे कहा कि उनके बच्चों ने उन्हें दिल की जांच करवाने के लिए कहा था जिसके बाद वह मुंबई गए. शान ने कहा, “मेरे बच्चे भी जिद कर रहे थे, इसलिए मैं विशेष रूप से एक दिन के लिए मुंबई गया और दिल की जांच कराई।













