सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली हैं. दोनों अपनी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म में कैटरीना एक्शन के मामले में बड़े से बड़े बॉलीवुड स्टार को पीछे छोड़ने वाली हैं. ये हम नहीं हाल ही में यश राज फिल्म्स द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो इशारा कर रहा है. वीडियो में कटरीना कैफ का एक्शन भरा अंदाज आप भी कहेंगे ये तो जबरदस्त है।
‘टाइगर 3’ टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं. यशराज फिल्म ने कुछ समय पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें कैटरीना कैफ को जबरदस्त एक्शन में देख फैंस दंग हैं।
कैटरीना कैफ के नए वीडियो को बारे में बात करें तो वीडियो में कैट एक्शन मोड में दिखाई दे रही हैं. वह रिंग में लात घूंसो और चाकू के साथ के साथ प्रैक्टिस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने ब्लैक कलर के स्पोर्ट्स आउटफिट कैरी किया है. फैंस लगातार वीडियो पर कॉमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘टाइगर 3’ अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. फिल्म के वीडियोज और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर देखने के बाद देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. अगले साल 21 अप्रैल को ‘टाइगर 3’ बड़े पर्दे पर नजर आएगी।
अंतिम चरणों में है ‘टाइगर 3’ की शूटिंग
आपको बता दें कि ‘टाइगर 3’ साल 2023 में रिलीज होने वाली है. टाइगर का पहला पार्ट ‘एक था टाइगर’ था, ये फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी और उसके बाद ‘टाइगर जिंदा है’, जो 2017 में रिलीज हुई. अब ‘टाइगर 3’ में भी सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं. सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग के अंतिम चरणों में है।













