
Saiyaara Review: सैयारा का जबसे टीजर आया है। उस दिन से ही फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही हैं। सैयारा के टीजर के बाद इसके ट्रेलर और गानों ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ा दी है। फिल्म के रिलीज से पहले ही फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी ज्यादा चलेगी। (Saiyaara Review) क्योंकि फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी अच्छी है। अब Saiyaara Movie सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। चलिए जानते हैं कैसी है सैयारा मूवी
Saiyaara Review: सैयारा मूवी ट्वीटर रिव्यू
मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म सैयारा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मोहित सूरी तीन साल बाद किसी रोमांटिक ड्रामा के साथ निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। नवोदित अहान पांडे और अनीद पड्डा की मुख्य भूमिकाओं वाली सैयारा भावनाओं, रोमांस और संगीत का एक बेहतरीन मिश्रण पेश करती है। (Saiyaara Review) जो प्रशंसकों को उत्साहित कर रही है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले अक्षय विधानी द्वारा निर्मित, सैयारा अपने हिट संगीत की बदौलत युवाओं का ध्यान आकर्षित कर रही है। बड़ी उम्मीदों के साथ यह फिल्म बड़े पर्दे पर मनोरंजन का एक जबरदस्त डोज देने के लिए तैयार है।

Also Read –TRF Terrorist Organization: मोदी की बड़ी जीत! अमेरिका ने पाकिस्तान समर्थित TRF को आतंकवादी संगठन घोषित किया, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को ने किया ऐलान
समीक्षकों ने सैयारा मूवी की तारीफ की है। 5 में से 4 स्टार देते हुए सैयारा की प्रशंसा की और लिखा- “अहान पांडे और अनीत पड्डा ने एक ताजा और सहज शुरूआत की है। संगीत आत्मा है-प्रेतवाधित, भावनात्मक, अविस्मरणीय, मोहित सूरी नए जमाने के ट्विस्ट के साथ आशिकी का जादू वापस लाते हैं। खूबसूरत केमिस्ट्री, आत्मा को छू लेने वाले गाने, पुराने जमाने की रोमांस की झलक है, अनुमानित कथानक लेकिन दिल को छू लेने वाला निष्पादन फैसला: एक संगीतमय सवारी जो भावनाओं को छूती है।”
क्रिटिक्स को तो ये फिल्म काफी पसंद आ रही है। फिल्म की तुलना आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 के साथ की जा रही है। अब ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आएगी ये तो आज शाम तक बॉक्स ऑफिस पर उनके आकड़ो के आने के बाद पता चल जाएगा।













