Lucknow News: महाकुंभ में वायरलेस खरीदी में करोड़ों का घोटाला, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने लगाया गंभीर आरोप

Lucknow News LucknowMahakumbhcorruption case
Facebook
X
WhatsApp

Lucknow News : महाकुंभ 2025 ( Mahakumbh2025) में हुए वायरलेस खरीदी को लेकर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने वीडियो वायरल करके वायरलेस खरीदारी को लेकर करोड़ों का घोटाला का अरोप लगाते हुए जांच करके कार्रवाई की मांग की है। अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर घोटाला के बारे में जानकारी दी है, वीडियो में उन्होंने कहा कि मिले दस्तावेजों के अनुसार कुंभ मेला के वायरलेस सेट खरीदारी में नवंबर 2024 में जेम पोर्टल के माध्यम से काफी कम कीमत पर टेंडर मिले थे। पुलिस टेलीकॉम के अफसरों ने इस जेम टेंडर को छिपा कर 06 दिसंबर 2024 को दोबारा उन्हीं मामलों में बड़ी दरों पर क्रय आदेश किया।

घोटाले का अरोप लगाते हुए अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन्हें प्राप्त कराए गए तीन मामले में डिजिटल बेस मोबाइल सेट की कीमत पहले 37713 रुपए थी, उसे अब 39928 में खरीदारी किया गया। वहीं इसके साथ ही 5300 ट्रांसफर रिसेट खरीदने में लगभग 1.17 करोड़ का घोटाला हुआ।

इसी प्रकार पूर्व में हैंडहेल्ड सेट के लिए 33700 का न्यूनतम दर आया था, जिसे 35700 में खरीदा गया और इस प्रकार 4451 हैंडहेल्ड सेट के लिए 85.4 लाख का घोटाला हुआ। इसके पहले भी डिजिटल रिपीटर सेट के लिए रुपए 107840 का रेट आया था, जिसे बाद में 224560 नियत किया गया । वहीं 74 डिजिटल रिपीटर सेट खरीदने में 86.3 लाख का घोटाला हुआ। ऐसे में इनकी खरीदारी में 2.89 करोड़ का घोटाला हुआ है।

Lucknow News : मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग

घोटाले को लेकर अमिताभ ठाकुर ने वीडियो वायरल करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने इन तथ्यों के आधार पर 6 दिसंबर 2024 को पुलिस टेलीकॉम और महा कुंभ के लिए किए गए सभी खरीदारी पर सवाल खड़े करते हुए आदेश की जांच करने और नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें