लखनऊ: ‘सपा ने पाले अपराधी-माफिया, हम मिट्टी में मिला देंगे’, प्रयागराज की घटना पर बोले योगी

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बसपा विधायक राजूपाल हत्याकांड में अहम गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तीखे तेवर दिखाए हैं. खुद मुख्यमंत्री ने इस मामले पर संज्ञान लिया है. उन्होंने कहा कि शनिवार को सदन में कहा कि इस वारदात का मास्टर माइंड यूपी से बाहर है, लेकिन कोई बात नहीं, हम यूपी में अपराधियों और माफिया को मिट्टी में मिला देंगे. उन्होंने सपा पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग अपराध के अलावा कुछ नहीं कर सकते. ये लोग अपराधियों को संरक्षण देते हैं.मुख्यमंत्री योगी ने सदन में प्रयागराज की घटना पर दुख जताया. उन्होंने सपा को लक्ष्य कर कहा कि ये लोग अपराधियों को पालते हैं. लेकिन हम इन्हें मिट्टी में मिलाने का काम करते हैं. उन्होंने कहा कि इस वारदात का मास्टरमाइंड यूपी के बाहर है. उसे सपा ने ही टिकट देकर एमएलए और एमपी बनाया था.

फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये लोग माफिया और अपराधियों को प्रश्रय दिया करते हैं. उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिया कि उन्हें पूरा न्याय मिलेगा. इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यह घटना बहुत दुःखद है. किसी को छोड़ेंगे नहीं, इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट लेकर जाएंगे.

राजूपाल हत्याकांड के अहम गवाह उमेश पाल की शुक्रवार की देर शाम उनके घर गोली मारकर हत्या हो गई थी. बदमाशों ने उमेश पाल को गाड़ी से उतरते ही दौड़ा कर गोली मार दी थी. इसमें उमेश पाल व उनके एक गनर की मौत हो गई है, जबकि दूसरे गनर की हालत नाजुक बनी हुई है. इस वारदात के बाद अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर हमला बोला था. उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार की नीति और नीयत को गलत बताया था.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज की घटना पर कहा कि सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए कहा

लेकिन जिस अपराधियों द्वारा घटना हुई,क्या वो समाजवादी पार्टी द्वारा नही पोषित किया गया?,क्या उसे सपा द्वारा सांसद नही बनाया गया,उस अतीक अहमद को सपा द्वारा पोषित किया गया…हम उस माफिया को मिट्टी में मिला देंगे..

ये लोग पेशेवर माफियाओं के सरपरस्त हैं,क्या ये सच नही है!!…

जिस माफिया ने ये कृत्य किया है,वो आज प्रदेश से भगोड़ा है,वो माफिया इन्ही की पार्टी से एमपी एमएलए बना..,माफिया कोई भी हो,उनको मिट्टी में मिलाने का काम हमारी सरकार करेगी….

CM योगी/राज्यपाल अभिभाषण पर…

मैं आभारी हूँ अध्यक्ष जी का जिनके द्वारा महामहिम राज्यपाल द्वारा अभिभाषण पर मौका दिया गया.!!

आप हमारी बातों से सहमत असहमत हो सकते हैं,प्रयागराज की घटना दुखद है,दोषी बक्शा नही जाएगा,कार्रवाई जब होती है तो कायदे से होती है,ये सबको पता है ये माफिया किसके द्वारा पाले गए..

महाकवि दिनकर जी की बात पर कहना चाहूंगा-

उत्तरप्रदेश की 25 करोड़ जनता को पहचान का संकट इन्ही माफियाओं द्वारा हुआ,ये सत्ता संरक्षित होता था!!

राज्यपाल मातृ शक्ति की प्रतीक हैं,संवैधानिक प्रमुख हैं…उनके बातों पर सम्मान होना चाहिए था,सदन में उनके लिए आचरण सही करना चाहिए था,एक महिला का विरोध, असंसदीय अशिष्ट भाषा,नारे लगाकर ये दुखद था!!

इन्ही के शासनकाल में स्टेट गेस्ट हाउस हुआ था,लड़के हैं गलती कर देते हैं,इन्ही के कार्यकाल की भाषा है!!

ये लोग प्रदेश की सुरक्षा की बात करते हैं…,शर्म आनी चाहिए उन्हें जो अपने बाप के नही हुए…

आपके कारनामो से ही उनके कारण ही प्रदेश की जनता ने आपको ये गति दी है…!!

उत्तरप्रदेश की उपलब्धियों पर हमें,जनता को गौरव होता है,हम इसपर ये कहें कि ये गलत है,उत्तरप्रदेश पिछड़ा है,बीमारू है,50वे नम्बर पर है,ये कहने में इन्हें गौरव होता है…. 50 राज्य ही नही हैं देश मे..!!

इन उपलब्धियों को नकार नही सकते..

शक्ति देना आसान है,बुद्धि देना बहुत कठिन,इसे सरल भाषा मे कहें विरासत में सत्ता तो मिल सकती है,लेकिन बुद्धि नही..

नेता विरोधी दल अगर गुस्सा कम कर लें,तो प्रदेश को तो एकजुट नही कर पाए, कम से कम परिवार को एकजुट कर लेंगे..

https://youtu.be/eA2CyczSCPU

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/lucknow-yogi-adityanath-angry-on-sps-allegations-know-what-he-said/

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें