Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी (अजित पवार गुट) प्रमुख अजित पवार ने मालेगांव के मतदाताओं को संबोधित करते हुए एक विवादास्पद बयान दिया, जिसने राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया पैदा कर दी है। मालेगांव नगर पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान बारामती तहसील में पवार ने कहा कि अगर मतदाता उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो शहर में फंड की कोई कमी नहीं होगी, लेकिन अगर लोग उनके उम्मीदवारों को नकारते हैं, तो वह भी उसी तरह जवाब देंगे।
डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा, “अगर आप सभी 18 एनसीपी उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो मैं वादा करता हूं कि शहर में फंड की कोई कमी नहीं होगी। (Maharashtra News) आपके पास वोट है, मेरे पास फंड है। अगर आपने 18 के 18 उम्मीदवार जीताए, तो मैं अपने सभी वादे पूरे करूंगा, लेकिन अगर आप हमें नहीं चुनते, तो मैं भी मना कर दूंगा।”
Maharashtra News: विपक्ष ने किया पवार के बयान की आलोचना
यह बयान ऐसे समय में आया है जब अजित पवार महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्री भी हैं। उनका यह बयान विपक्ष के लिए नाराजगी का कारण बना, और विपक्षी नेताओं ने इसे ‘मतदाताओं को धमकाने’ वाला बयान बताया। शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने पवार पर सीधा आरोप लगाया। (Maharashtra News) उन्होंने कहा, “फंड अजित पवार के घर से नहीं आते, बल्कि जनता के टैक्स से आते हैं। एक जिम्मेदार नेता का इस तरह मतदाताओं को धमकाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। चुनाव आयोग इस पर क्या कार्रवाई कर रहा है?”
चुनाव आयोग ने लिया तुरंत संज्ञान
अंबादास दानवे ने आगे कहा कि पवार का यह बयान प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग की ओर इशारा करता है और यह चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। (Maharashtra News) उन्होंने चुनाव आयोग से तत्काल इस पर संज्ञान लेने की मांग की। मालेगांव नगर पंचायत के चुनाव 2 दिसंबर को होने वाले हैं, जहां अजित पवार की एनसीपी ने भाजपा समर्थित पैनल के साथ गठबंधन किया है। पवार के बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्मा गया है, क्योंकि विपक्ष इसे मतदाताओं पर “दबाव बनाने” की कोशिश बता रहा है।
पवार के बयान ने चुनावी बहस को नया मोड़ दिया
चुनाव नजदीक होने के कारण सभी दल सक्रिय हैं, लेकिन अजित पवार के इस बयान ने चुनावी बहस को एक नया मोड़ दे दिया है। राजनीतिक विश्लेषक इसे पवार की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं, लेकिन साथ ही इसे लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करने वाला बयान भी कह रहे हैं।
अब सभी की नजरें चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया और संभावित कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। निर्वाचन प्रक्रिया के बीच ऐसे बयानों से चुनावी पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर बहस तेज हो गई है।














