Bhojpuri Bawaal Reality Show: भोजपुरी सिनेमा जगत के गाने हो या फिर सेलेब्स उनकी प्रसिद्धी ना केवल भोजपुरी जनता के बीच ही अपितु देश-विदेश हर एक जगह देखने को मिलता है। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का गाना लॉलीपॉप लागेलु इतना ज्यादा पॉपुलर है कि वो एक इंटरनेशनल गाना बन गया है। तो वहीं अब जाकर भोजपुरी सिनेमा जगत के लोग अपना खुद का एक रियलटी शो लाने जा रहे हैं। जिसका नाम Bhojpuri Bawaal है। जिसमें भोजपुरी सिनेमा के बड़े-बड़े सितारे शामिल होंगे। चलिए जानते हैं Bhojpuri Bawaal शो के बारे में
Bhojpuri Bawaal Reality Show: भोजपुरी बवाल रियलटी शो में क्या होगा
भोजपुरी सिनेता जगत के बड़े-बड़े सितारे अपना एक खुद का रियलटी शो लेकर आ रहे हैं। जिसका नाम Bhojpuri Bawaal है। यदि आपको लगता है कि ये रियलटी शो बिग बॉस या राइज एंड फॉल की तरह होने वाला है। तो बता दे कि आपको इस रियलटी शो में लड़ाई, झगड़े, एविक्शन और अन्य चीजे देखने को नहीं मिलेंगी। ये एकदम हटकर होगा। शो का टीजर भी रिलीज किया जा चुका है।
भोजपुरी बवाल में कौन-कौन नजर आएगा
Bhojpuri Bawaal, भोजपुरी की दुनिया का अपना एक अलग शो, इस शो में दर्शकों को दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, पवन सिंह, काजल राघवानी और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव नजर आने वाले हैं। इस रियलटी शो में दर्शकों को काफी कुछ देखने को मिलने वाला है। जिसमें सबसे ज्यादा निगाहें दर्शकों की आम्रपाली दुबे और निरहुआ के रिश्ते पर होगी। क्योंकि अक्सर दोनों को हर एक जगह साथ में देखा गया है। लेकिन कभी भी दोनों ने अपने इस रिश्ते को दोस्ती से ज्यादा नहीं बताया है। इस शो में निरहुआ, आम्रपाली के अलावा पवन सिंह, तेज प्रताप और काजल राघवानी के निजी जिंदगी के बारे में काफी कुछ देखने को मिल सकता है। क्योंकि ये सभी स्टार भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार हैं।
Also Read –Kedarnath accident: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा, पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत
भोजपुरी बवाल शो कहाँ देख सकते हैं
भोजपुरी बवाल दर्शकों को कर्लस टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखने को मिलेगा। शो का टीजर रिलीज किया जा चुका है। जैसा कि आप देख सकते हैं। भोजपुरी बवाल कब आएगा। अभी तक इसपर किसी प्रकार की जानकारी नहीं शेयर की गई है।















