Miss Universe 2025 Manika Vishwakarma: दुनिया की सबसे खूबसूरत और चकाचौंध से भरी रात मिस यूनिवर्स पेजेंट, जहां हर मॉडल का सफर सिर्फ खूबसूरती से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, मेहनत और अपनी पहचान से तय होता है। इस साल भी भारतीय दर्शकों की धड़कनें तेज थीं, उम्मीदें आसमान पर थीं, और हर नजर एक नाम पर टिकी थी मनिका विश्वकर्मा। (Miss Universe 2025 Manika Vishwakarma) राजस्थान की इस खूबसूरत प्रतिभा ने सभी को प्रभावित किया था। लेकिन किस्मत ने इस बार साथ नहीं दिया, और क्राउन के बेहद करीब पहुंचकर भारत की उम्मीदें टूट गईं।
Miss Universe 2025 Manika Vishwakarma: भारत की दावेदार मनिका विश्वकर्मा
राजस्थान की मनिका विश्वकर्मा ने अपनी ग्रेस और कॉन्फिडेंस से दुनिया को अपना दीवाना बना दिया। (Miss Universe 2025 Manika Vishwakarma) उन्होंने ना केवल भारत का प्रतिनिधित्व किया, बल्कि टॉप 30 में जगह बनाकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। दर्शक, जज और फैशन एक्सपर्ट सबने मनिका में एक मजबूत दावेदार देखी। लेकिन जैसे ही टॉप 12 की घोषणा हुई, सन्नाटा पसर गया। भारत का नाम लिस्ट में नहीं था, और यहीं खत्म हो गया इस साल का हमारा मिस यूनिवर्स सफर।
Also Read –Mrs Deshpande Release Date: माधुरी दीक्षित की नई सीरीज मिसेज देशपांडे, जानिए कब व कहां होगी रिलीज
किसके सिर सजा ताज?
टॉप 12 की लाइन में क्यूबा, चिली, कोलंबिया, मैक्सिको, ग्वाडेलोप, थाईलैंड, फिलिपिन्स, चीन, वेनेजुएला, माल्टा, प्यूर्टो रिको और कोत दिव्वार थे। हालांकि, आखिर में मिस यूनिवर्स का ताज मैक्सिको की फातिमा बॉस के सिर पर सजा।
दिलचस्प बात यह है कि भले ही भारत की प्रतियोगी रेस से बाहर हो गई हों, लेकिन भारत का गौरव मंच पर बरकरार रहा, बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल इस बार जज पैनल का हिस्सा थीं, जो भारत के लिए सम्मान की बड़ी बात है।

मिस यूनिवर्स में भारत का इतिहास
भारत का सफर मिस यूनिवर्स में हमेशा से खास रहा है।
-1994 में सुष्मिता सेन ने पहला क्राउन भारत के नाम किया।
-सिर्फ 6 साल बाद, 2000 में लारा दत्ता ने इतिहास दोहराया।
-फिर आया 21 साल का लंबा इंतजार और आखिर में 2021 में हरनाज संधू ने देश को तीसरी बार मिस यूनिवर्स दिलाई।
इस साल भले ही भारत क्राउन से दूर रह गया, लेकिन मनिका विश्वकर्मा ने अपने टैलेंट से दुनिया में भारत की पहचान को एक बार फिर मजबूत किया है।















