Naagin 7 Release Date: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। एकता कपूर भी हर समय नागिन 7 को लेकर किसी ना किसी प्रकार का अपडेट शेयर करती रहती हैं। अब जाकर एकता कपूर ने नागिन 7 (Naagin 7) का इंतजार कर रहे फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। (Naagin 7 Release Date) उन्होंने वीडियो जारी करके बताया है कि कब आएगा नागिन 7

Naagin 7 Release Date: नागिन 7 कब आएगा
एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 का दर्शक 2023 से इंतजार कर रहे हैं। नागिन 6 के खत्म होने के बाद ही उसके साथ एक प्रोमो जारी किया गया था। (Naagin 7 Release Date) जिसमें तेजस्विनी प्रकाश ने बताया था कि इस बार एक शक्तिशाली नागिन आएगी, जो अपना बदला पूरा करेगी। उस दिन से दर्शकों को लगातारा नागिन 7 का इंतजार है। अब जाकर नागिन 7 का इंतजार कर रहे दर्शकों का इंतजार खत्म होने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट कि मानें तो Naagin 7 इस महीने ही यानि मई 2025 में आईपीएल खत्म होने के बाद दर्शकों को टीवी पर देखने को मिलेगा। तो वहीं शो दर्शकों को जून या जुलाई के पहले या दूसरे हफ्ते में देखने को मिल सकता है। लेकिन मेकर्स ने अभी तक Naagin 7 के रिलीज डेट को कंफर्म नहीं किया है।

नागिन 7 मैं कौन है
नागिन 7 के लिए ईशा मालविया, अंकिता लोखंडे, आयशा खान और प्रियंका चाहर चौधरी को अप्रोच किया गया है। ऐसी सोशल मीडिया पर चर्चा है। लेकिन प्रियंका ने क्लियर कर दिया है कि वो नागिन 7 का हिस्सा नहीं है। जिसके बाद लगातार ईशा मालविया के नाम के चर्चे हो रहे हैं। तो वहीं अभी तक ईशा ने Naagin 7 में नागिन के किरदार को लेकर किसी प्रकार का ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। इसके साथ ही एकता कपूर ने होली के अवसर पर वीडियो जारी कर तेजस्वी प्रकाश से कहा था कि वो एक बार फिर से नागिन का किरदार निभाएंगी क्या, जिसपर तेजस्वी ने हामी भरी थी। लेकिन अभी तक ये कंफर्म नहीं हुआ है कि Naagin 7 में कौन है।