Paris Olympics: पेरिस ओलंपिक की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए मुकेश अंबानी और नीता अंबानी

Facebook
X
WhatsApp

Paris Olympics: रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लिया है. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी पेरिस में मौजूद एफिल टावर के सामने इस रंगारंग कार्यक्रम का हिस्सा बने. नीता अंबानी को हाल ही में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी (IOC) ने इंडिया से मेंबर चुना था. इसके अलावा मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रो से भी मुलाकात की है.

Paris Olympics: 2016 में रियो ओलंपिक के दौरान भी बनी थीं मेंबर

रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी को भारत की ओर से पहली बार साल 2016 में रियो ओलंपिक (Rio Olympics) के दौरान आईओसी का सदस्य बनाया गया था. अब 8 साल बाद उनको फिर से यह सम्मान मिला था. इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के लिए भारत की ओर से मेंबर बनने के लिए उनको सभी 93 वोट का समर्थन मिला.

image 382

नीता अंबानी ने जताई थी खुशी

नीता अंबानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि मैं इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सदस्य के रूप में फिर से चुने जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं. (Paris Olympics) मैं थॉमस बाक और आईओसी में अपने सभी सहयोगियों को मुझ पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. (Paris Olympics) मेरे लिए यह न सिर्फ एक पर्सनल माइलस्टोन है बल्कि स्पोर्ट्स सेक्टर में भारत के बढ़ते प्रभाव की मान्यता भी है. मैं खुशी और गर्व के इस क्षण को हर भारतीय के साथ साझा करती हूं. भारत और दुनिया भर में ओलंपिक आंदोलन को मजबूत करने के हमारे प्रयासों को जारी रखने के लिए तत्पर हूं.

image 383

स्पोर्ट्स सेक्टर में किया है बड़ा इनवेस्टमेंट

नीता अंबानी के पास आईपीएल की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक मुंबई इंडियन है. इसके अलावा मुंबई एमआई केप टाउन और एमआई एमिरेट्स और मुंबई इंडियंस वुमेंस टीम भी उन्हीं के पास है. साथ ही वह फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड की फाउंडर और प्रेसिडेंट भी हैं, जो कि इंडियन सुपर लीग (ISL) का संचालन करती है. रिलायंस फाउंडेशन यंग चैंप्स अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) से 5 स्टार रेटिंग पाने वाली पहली और इकलौती यंग एकेडमी है.

https://youtu.be/PkJF8QkEOrA?si=dmMVJlCaci78zgau

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें