Pawan Singh Jyoti Singh Divorce: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh ) और उनकी पत्नी ज्योति सिंह दोनों के तलाक का मामला लगतार कोर्ट में चल रहा है। लेकिन अभी तक इसका फैसला नहीं आया है। कभी ज्योति सिंह कोर्ट नहीं पहुंचती हैं। तो कभी पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचते हैं। कल की सुनवाई के दौरान पवन सिंह और ज्योति सिंह दोनों ही नहीं कोर्ट नहीं पहुंचे, क्या दोनों तलाक लेना नहीं चाहते हैं,जानिए वजह
Pawan Singh Jyoti Singh Divorce: ज्योति सिंह क्यों नहीं गई कोर्ट
आरा के फैमिली कोर्ट में मंगलवार को एक बार फिर वही पुराना सीन देखने को मिला। (Pawan Singh Jyoti Singh Divorce) तारीख तय थी, केस लगा था, लेकिन न पवन सिंह पहुंचे और न ही ज्योति सिंह। (Pawan Singh Jyoti Singh Divorce) नतीजा फिर से सुनवाई टल गई और अगली तारीख मिल गई।
ज्योति सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे ज्योति सिंह अपने इंटरव्यू में कह रही हैं कि कल अगर गवाहों की सुनवाई होगी तो वो कोर्ट नहीं जाएगी। (Pawan Singh Jyoti Singh Divorce) शायद इसीलिए कल वो कोर्ट नहीं आई थी। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
दिलचस्प बात ये है कि एक तरफ पवन सिंह समझौते के मूड में नहीं हैं, Pawan Singh ने खुद एक इंटरव्यू में कहा है कि वो तलाक लेना चाहते हैं। तो दूसरी ओर ज्योति सिंह अब भी शादी बचाने के पक्ष में खड़ी हैं।
इस केस में अब तक कई बार तारीख पड़ चुकी है, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। कभी पवन सिंह कोर्ट आते हैं तो ज्योति गायब, और जब ज्योति आती हैं तो पवन सिंह नहीं दिखते। ऐसे में मामला वहीं का वहीं अटका हुआ है।
Also Read –Dinesh Lal Yadav Nirahua Children: पहली बार अपने बेटे और बेटी के साथ आए नजर सामने आया वीडियो देखिए
ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडे के मुताबिक, सबसे बड़ी दिक्कत दोनों का एक साथ कोर्ट में उपस्थित न होना है। इसी वजह से केस आगे नहीं बढ़ पा रहा और हर बार सुनवाई टल जाती है।
पहली पत्नी नीलम सिंह के निधन के बाद पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खटास आ गई और मामला सीधे कोर्ट तक पहुंच गया।
फिलहाल सभी की नजरें अगली सुनवाई पर टिकी हैं। क्या दोनों किसी समझौते पर पहुंचेंगे या फिर कानूनी लड़ाई आगे बढ़ेगी, यह आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन फिलहाल अभी दोनों के रिश्ते में कुछ कहा नहीं जा सकता।















