Pawan Singh News: पवन सिंह ने 5 जनवरी को अपना 40वां जन्मदिन मनाया, पवन सिंह का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है, फैंस ने बेहद शानदार अंदाज में पॉवर स्टार का जन्मदिन मनाया, वहीं पवन सिंह के जन्मदिन की तस्वीरें और वीडियोज भी इंटरनेट पर वायरल हो रहें हैं, जो चर्चा में आ चुके हैं, वीडियो में पवन सिंह संग एक मिस्ट्री वूमेन नजर आ रही है, जिसके हाथ में लगा केक पवन सिंह चाटते दिखे, ऐसे में सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, हर कोई यही सवाल कर रहा है कि ये हसीना हैं कौन? (Pawan Singh News) इस वीडियो को देख कुछ यूजर्स को पिछले साल यानी 2025 का बर्थडे सेलिब्रेशन याद आ गया, जब उस दौरान भी पवन सिंह एक भोजपुरी अभिनेत्री संग दिखेंगे, ऐसे में अब यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह जान बूझकर ऐसी हरकतें करते हैं, ताकी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनें रहें।
Also Read –Sudha Chandran Video Viral: सुधा चंद्रन पर आईं थीं माता, या कर रहीं थी एक्टिंग? सच आया सामने
Pawan Singh News: पवन सिंह हैं खिलाड़ी
भोजपुरी पॉवर स्टार अक्सर ही किसी ना किसी कारणवश चर्चाओं में रहते हैं, वहीं अब अपने जन्मदिन के जश्न में वे जिस तरह नशे में धुत होकर अपनी फिल्म की हिरोइन महिमा सिंह संग हरकत करते दिखे, उसके बाद तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। (Pawan Singh News) महिमा सिंह की मांग में सिंदूर नजर आया, जिसकी वजह से कुछ लोग तो यह भी कह रहें हैं कि पवन सिंह ने तीसरी शादी कर ली है, पवन सिंह के बारे में तरह तरह की बातें हो रही हैं, जिस तरह पवन सिंह इस साल अपने जन्मदिन पर महिमा सिंह को लेकर चर्चाओं में बनें हुए हैं, वहीं पिछले साल यानी कि 2025 में पवन सिंह भोजपुरी अभिनेत्री चांदनी सिंह को लेकर चर्चाओं में थे।
पवन सिंह ने अपने पिछले बर्थडे पर भी ऐसा ही कुछ कांड किया था, जिसकी वजह से उनका नाम चांदनी सिंह संग जुड़ने लगा था, सिर्फ नाम ही नहीं जुड़ा था, यह भी कहा जा रहा था कि पवन सिंह ने अभिनेत्री चांदनी सिंह संग शादी कर ली है, क्योंकि पवन सिंह और चांदनी सिंह संग काफी नजदीकियां देखने को मिली थी। (Pawan Singh News) जैसे कि 40वें बर्थडे सेलिब्रेशन में पवन सिंह के साथ अकेली फीमेल महिमा सिंह खड़ी नजर आईं, ठीक वैसे ही 39वें बर्थडे में पवन सिंह के जन्मदिन के जश्न में अभिनेत्री चांदनी सिंह नजर आईं थीं, पवन सिंह ने न सिर्फ चांदनी सिंह के साथ केक कट किया था, बल्कि अपने हाथों से उन्हें केक खिलाया था। जब ये वीडियो वायरल हुआ था तो सोशल मीडिया पर इसमें जमकर सुर्खियां बटोरी थी, खबरें तो यह भी आई थी कि पवन सिंह और चांदनी सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
वहीं अब 40वें जन्मदिन पर फिर पवन सिंह भोजपुरी की नई अदाकारा महिमा सिंह संग नजर आए और अब इस साल उनका नाम महिमा सिंह संग जुड़ रहा है। पवन सिंह के इस वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहें हैं, बहुत से यूजर्स का कहना है कि पवन सिंह खिलाड़ी हैं और इस तरह की हरकतें वे जान बूझकर करते हैं। (Pawan Singh News) बताते चलें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब पवन सिंह किसी एक्ट्रेस की वजह से सुर्खियों मे आएं हों, पिछले साल उन्होंने स्टेज में एक हरियाणवी एक्ट्रेस के साथ कांड कर दिया था, जिसकी वजह से भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा था, फिर उन्होंने माफी भी मांगी थी। अब पवन सिंह अभिनेत्री महिमा सिंह को लेकर लाइमलाइट में आ गए हैं।















