Prayagraj News: प्रयागराज जेल में माफिया अतीक के लिए तैयारियां…बैरक खाली कराई, 16 CCTV से रखी जाएगी नजर

Facebook
X
WhatsApp

Prayagraj News: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद मुख्य आरोपी है. उत्तर प्रदेश पुलिस को ऐसी जानकारी मिली थी कि अतीक ने ही साबरमती जेल से हत्याकांड की पूरी साजिश रची. इसको लेकर शनिवार यानि आज यूपी एसटीएफ और प्रयागराज पुलिस की एक टीम गुजरात पहुंची. सूत्रों के मुताबिक, उसे सड़क मार्ग के जरिए प्रयागराज के नैनी जेल लाया जाएगा. इसको लेकर नैनी जेल पुलिस अधिकारियों ने नैनी जेल प्रशासन को पहले ही अलर्ट कर दिया है. वहीं, जेल प्रशासन ने भी अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी हैं.

बताया जा रहा है कि अतीक अहमद के लिए नैनी जेल के एक बैरक को खाली करा लिया गया है. (Prayagraj News) माफिया डॉन अतीक अहमद जेल की जिस बैरक में रहेगा, वहां पर सुरक्षा के कड़ें इंतजाम होंगे. इस दौरान जेल में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी. फिलहाल अतीक को जेल में अकेले ही रखे जाने की संभावना है.

CCTV कैमरों के जरिए अतीक अहमद की रखी जाएगी निगरानी

जानकारी के मुताबिक, 13 से 16 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में माफिया अतीक अहमद को रखा जाएगा. वहीं, अतीक के भाई अशरफ को पेशी के लिए प्रयागराज ले जाया जाएगा. पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी. बताया जा रहा है कि बुलट प्रूफ गाड़ी से अशरफ को प्रयागराज ले जाया जाएगा.

ये भी पढ़े…https://crimecomplaint.com/bollywood-this-heroine-told-aishwarya-rai-the-second-generation-aunt-ruckus/

https://youtu.be/fpA6qI86rN8

ये भी पढ़े…https://sunilvermamediagroup.com/?p=46781

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें