Red Fort Terror Attack: दिल्ली के लाल किले पर आतंकी हमले में दोषी करार लश्कर-ए-तोएबा के आतंकी को फांसी देने की कवायद शुरू हुई है. दिल्ली की तिहाड़ जेल के प्रशासन ने डेथ वारंट जारी करवाने के लिए निचली अदालत को लेटर लिखा है.
तिहाड़ प्रशासन अदालत से डेथ वारंट जारी करवाने की मांग की है, (Red Fort Terror Attack) ताकि यह तय हो जाए कि आरिफ को किस तारीख, कितने बजे फांसी दी जाए. फिलहाल, सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट या अन्य कोर्ट में मामले से जुड़ी कोई याचिका पेंडिंग नहीं है. दोषी को 7 दिन का समय दिया गया था कि सुप्रीम कोर्ट में या राष्ट्पति के आगे कोई दया याचिका लगाना चाहता है. लेकिन आरिफ की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है.
फिलहाल, तिहाड़ जेल ने कोर्ट में डेथ वारंट जारी करने की अपील की है. अब 27 फरवरी को कोर्ट में सुनवाई होगी. हालांकि, आरिफ को अभी फांसी देने में वक्त लगेगा. क्योंकि आरिफ के पास अंत समय में भी दोबारा सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्पति से दया याचिका लगाने का मौका रहता है. कानूनी दावपेच से फांसी टलेगी तो नहीं, लेकिन इसमें देरी जरूर हो सकती है.
क्या है मामला
दरअसल, साल 2002 में दिल्ली के लाल किले पर आतंकी हमला किया गया था. इसमें लश्कर-ए तोएबा से जुड़े पाकिस्तानी आतंकी आरिफ उर्फ अशरफ को गिरफ्तार किया गया था. मामले में अदालत ने आरिफ को दोषी करार दिया था और फांसी की सजा सुनाई है. आरिफ फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. अब तिहाड़ जेल ने उसे फांसी पर लटकाने की तैयारी कर ली है. लिहाजा तिहाड़ प्रशासन ने निचली अदालत को लेटर लिखा है.
https://youtu.be/oKzxsWkf0eg









