Rain In Lucknow: लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश, विधानसभा परिसर में भरा पानी, नगर निगम की छत भी लीक

Facebook
X
WhatsApp

Rain In Lucknow

लखनऊ में बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश इतनी हुई कि विधानसभा परिसर के अंदर पानी भर गया है। (Rain In Lucknow) इस दौरान कर्माचरी और विधानमंडल के सदस्यों का आना-जाना बाधित हो गया। साथ ही बारिश की वजह से लखनऊ नगर निगम की छत भी लीक हो गई।

image 453

यूपी विधानसभा में भरे पानी के कई वीडियो सामने आये हैं। परिसर में प्रवेश करती हुई गाड़ियां पानी से गुजरती नजर आ रही हैं। (Rain In Lucknow) नगर निगर की जिम्मेदारी पूरे शहर को साफ-सुथरा रखने की है। वहीं, बारिश से पहले ही शहर में कहीं जलभराव न हो इसकी जिम्मेदारी भी नगर निगम की होती है, लेकिन यहां तो बारिश से नगर निगम की छत भी लीक हो गई।

image 452

गौरतलब है कि यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। वहीं, परिसर में पानी भर जाने से विधायकों और कर्मचारियों को निकलने में भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को हुई भारी बारिश से लखनऊ शहर में जगह-जगह जलभराव हुआ है। इसके पहले मंगलवार को तराई समेत पूर्वी और दक्षिणी यूपी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली थी।

https://youtu.be/lQAkSJAIMGE?si=_sM0cHbENSbMXE_E

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें