
Son Of Sardaar 2: सन ऑफ सरदार 2 मूवी सिनेमाघरों में तहलका मचाने को तैयार है, फिल्म 25 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने आखिरी पल में मूवी की रिलीज डेट आगे खिसका दी, अब सन ऑफ सरदार 2 अगले महीने यानी कि 1 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। (Son Of Sardaar 2) आज फिल्म का दूसरा ट्रेलर जारी किया गया, जिसे देख दर्शकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है, वहीं इसी बीच खुलासा भी हो गया है कि सन ऑफ सरदार 2 में संजय दत्त को क्यों नहीं लिया गया, आइए जानते हैं।
Son Of Sardaar 2: संजय दत्त क्यों हुए सन ऑफ सरदार 2 से बाहर
सन ऑफ सरदार 2 में ज्यादातर पुराने एक्टर्स ही हैं, लेकिन संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा को रिप्लेस कर दिया गया है, जिसकी वजह से कुछ दर्शक निराश भी हैं। सन ऑफ सरदार 2 की टीम बहुत ही जोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रही है, इसी बीच फिल्म को लेकर एक शॉकिंग खुलासा हुआ है। (Son Of Sardaar 2) जी हां! दरअसल जानकारी सामने आई है कि संजय दत्त इस फिल्म का हिस्सा क्यों नहीं हैं, उन्हें फिल्म में कास्ट किया गया था, लेकिन अंतिम समय में कुछ ऐसी समस्या हुई, जिसकी वजह से उनकी जगह रवि किशन फिल्म में आ गए।
सन ऑफ सरदार 2 में संजय दत्त के किरदार को दर्शक मिस कर रहें हैं, बता दें कि संजय दत्त को रवि किशन ने रिप्लेस किया है, लेकिन फिर भी दर्शकों का कहना है कि संजय दत्त की बात ही कुछ और थी। इसी बीच रवि किशन ने संजय दत्त के किरदार को लेकर हैरान कर देने वाली बात कही है। (Son Of Sardaar 2) रवि किशन ने बताया कि संजय दत्त ही पहले सन ऑफ सरदार 2 का हिस्सा थे, लेकिन वीजा कैंसिल होने के कारण संजय दत्त फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए और लास्ट मिनट में रवि किशन को फिल्म का ऑफर दिया गया, संजय दत्त जैसे अभिनेता का किरदार पाकर रवि किशन बेहद खुश हो गए थे। (Son Of Sardaar 2) बता दें कि सन ऑफ सरदार 2 की शूटिंग लंदन और स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में हुई है, विदेशों में शूटिंग के कारण संजय दत्त का वीजा लगता, लेकिन उनका वीजा कैंसिल हो गया, क्योंकि 1993 के मुंबई बम धमाकों में संजय दत्त का नाम भी सामने आया था, इस वजह से संजय दत्त शूटिंग के लिए विदेश नहीं जा पाए और ये ऑफर रवि किशन को मिल गया।
सन ऑफ़ सरदार 2 मूवी का डायरेक्शन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है, इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, रवि किशन, मुकुल देव, कुब्रा सैत और संजय मिश्रा जैसे कलाकार नजर आएंगे।














