Shahrukh Khan: अलकायदा को फंडिंग करता है शाहरुख खान, परमहंसाचार्य ने की तेरहवीं

Facebook
X
WhatsApp

Shahrukh Khan: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। दरअसल कुछ समय पहले फिल्म का गाना ‘बेशरम रंग’ रिलीज किया गया था। (Shahrukh Khan) गाने में शाहरुख खान के हरे रंग की शर्ट और दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी के रंग को मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादित बताया था।

उन्होंने कहा था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है, इसलिए गाने में कुछ बदलाव किए जाएं। जिसके बाद से गाने को लेकर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं तमाम राजनेता और हिंदू संगठन फिल्म का बायकॉट कर रहे हैं। फिल्म से गाने को हटाने की मांग की जा रही हैं, तो कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। इसी बीच वहीं ‘पठान’ विवाद के बीच ‘अयोध्या के संत’ ने शाहरुख खान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अयोध्या के गुरु परमहंस आचार्य ने पहले शाहरुख खान पुतला फूंक था और अब इसके 13वें दिन उनका तेरहवीं संस्कार भी कर दिया है।

13 51
Shahrukh Khan: अलकायदा को फंडिंग करता है शाहरुख खान, परमहंसाचार्य ने की तेरहवीं

अयोध्या में हुई शाहरुख खान की तेरहवीं

गुरु परमहंस आचार्य ने सोमवार को शाहरुख खान की तेरहवीं की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सड़क पर तेरहवीं का घड़ा फोड़कर उनका अंतिम संस्कार किया, जिस पर शाहरुख खान की तस्वीर लगी हुई थी। महंत परमहंस दास ने कहा कि तेरहवीं, अंतिम संस्‍कार के ठीक 13 दिन बाद की जाती है, उसी प्रकार यह क्रियाकर्म किया गया है।

https://youtu.be/YEbVAk4Cdtg

ये भी पढ़े- http://india24x7livetv.com/delhi-news-six-p

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें