Sitapur: पेड़ से टकराई डीसीएम, मालिक की मौत, चालक घायल

Facebook
X
WhatsApp

Sitapur

जहांगीराबाद (सीतापुर)। सदरपुर थाना क्षेत्र में डीसीएम की पेड़ से हुई जोरदार टक्कर में डीसीएम चला रहे गाड़ी मालिक की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। Sitapur) मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

बुधवार की सुबह लगभग 5बजे डीसीएम संख्या 25 बी०टी०सी० 8151 बरेली से कुरकुरे लादकर बहराइच की ओर जा रही थी। जब वह सीतापुर – बहराइच रोड पर सदरपुर थाना अन्तर्गत लोनियनपुरवा व धामीसरांय के बीच पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिससे डीसीएम चला रहा डीसीएम का मालिक अशोक मिश्रा निवासी ग्राम रामपुरा थाना बमभोले जनपद बरेली केबिन में दबकर फंस गया।

सूचना मिलते ही देबियापुर पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सिंह फोर्स के साथ तुरन्त मौके पर पहुंचे तथा किसी प्रकार से उसे केबिन से बाहर निकलवा‌या। (Sitapur) उसे इलाज के लिये बिसवां सीएचसी भेजा जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। केबिन में सो रहा चालक सोनू शर्मा भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिये बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के समय डीसीएम मालिक खुद अपनी डीसीएम चला रहा था तथा चालक बगल में सो रहा था। यही कहा जाता है कि “जाको राखे साइयां….मार सके ना कोय।”

रिपोर्ट- सन्तोष कुमार वर्मा

https://youtu.be/UCmQWtBfnn8?si=G4dUm1c_umJCXREH

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें