पहलगाम हमले का ‘मास्टरमाइंड’ ढेर! ‘ऑपरेशन महादेव’ में मारे गए तीनों आतंकवादी; NIA के आरोपियों ने की पहचान

Facebook
X
WhatsApp

Dachigam Encounter Operation Mahadev: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को सेना द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन महादेव’ में ढेर हुए तीनों आतंकियों की पहचान हो गई है। ये तीनों अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले में शामिल थे। ढेर हुए आतंकियों की पहचान उनको शरण देने वाले आरोपियों ने की है, जो इस वक़्त राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की गिरफ्त में हैं। बता दे, आरोपियों ने इन आतंकियों को अस्थायी रूप से शरण दी थी, जिनकी मुठभेड़ स्थल पर ले जाकर इन आतंकियों की पहचान कराई गई।

Read also: Chandauli: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की लापरवाही ने एक मासूम की जान जोखिम में डाली

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड कौन था?
‘ऑपरेशन महादेव’ के दौरान ढेर हुए आतंकियों में मुख्य नाम हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान शाह का सामने आया है, जिसे पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। मूसा पहले पाकिस्तान की सेना के विशेष सेवा समूह (SSG) का पैरा-कमांडो रह चुका था, लेकिन बर्खास्तगी के बाद उसने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का दामन थाम लिया। वह गुप्त अभियानों और बेहद घातक युद्ध कौशल में भी प्रशिक्षित था।

image 298

अन्य दो आतंकी कौन थे?
मारे गए आतंकी में एक सुलेमान शाह उर्फ हाशिम मूसा है, जो पहलगाम हमले का ‘मास्टरमाइंड’ था। उसकी पहचान कल ही हो गई थी। दूसरे आतंकी की पहचान जिबरान के रूप में हुई है, जबकि तीसरे का नाम हमजा अफगानी है। तीनों में एक का असली नाम हुबैब ताहिर है, जो पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के खैगाला का रहने वाला है।

तीनों आतंकवादियों को आरोपियों ने अस्थायी रूप से शरण दी थी। तीनों पाकिस्तानी नागरिक थे और लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य थे। तीनों आतंकियों ने लिडवास के दाचीगाम इलाके की महादेव पहाड़ियों में डेरा जमाया था और स्थानीय नेटवर्क की सहायता से खुद को छिपाकर रखा था।

Read also:Maulana Sajid Rashidi Controversy: आप ‘मौन’ रहें…लेकिन हमें बर्दाश्त नहीं, मौलाना साजिद रशीदी की जुबान काटने पर मिलेगा इनाम; योगी यूथ ब्रिगेड का बड़ा ऐलान

कैसे निशाना बनाया गया तीनों आतंकी को ?
सबसे पहले सेना को सैटेलाइट फोन ट्रांसमिशन और तकनीकी इनपुट के सहयोग से आतंकियों के स्थान का पता चला। इसके बाद लिडवास के जंगलों में एक हाई-लेवल ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। सेना ने सोमवार को तीनों आतंकियों को मार गिराया और वहां से 17 ग्रेनेड, 1 M4 कार्बाइन और 2 AK-47 राइफलें बरामद कीं।

image 299

आतंकों ने पहलगाम में 26 पर्यटकों की ली थी जान
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के बैसरन घाटी (पहलगाम) में पाकिस्तानी आतंकियों ने 26 मासूम पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें से कई पर्यटक हनीमून पर आए नवविवाहित जोड़े भी शामिल थे। हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया था। बता दे, ‘ऑपरेशन महादेव’ के अंतर्गत आतंकियों को ढेर कर सुरक्षाबलों ने न सिर्फ पहलगाम हमले के मास्टरreमाइंड को ढेर किया बल्कि एक बड़े आतंकवादी नेटवर्क का भी खुलासा किया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें