TMC Wins Bengal Bar Council Election: बंगाल में फिर चला ममता का जादू! बार काउंसिल चुनाव में TMC का दबदबा, BJP का सूपड़ा साफ

Facebook
X
WhatsApp

TMC Wins Bengal Bar Council Election: पश्चिम बंगाल के राजनीतिक मैदान में पिछले कुछ समय से लगातार चुनौतियों का सामना कर रही तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए आखिरकार खुशियों का नया सवेरा हुआ है। बार काउंसिल के चुनावों में ममता बनर्जी की पार्टी ने फिर से अपनी ताकत का लोहा मनवाते हुए 23 में से 15 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है। वहीं, विधानसभा चुनाव के बाद बड़ा उलटफेर करने का दावा कर रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का सपना चकनाचूर हो गया और वह केवल 3 सीटों पर ही सिमट कर रह गई।

Also Read –Rahul Gandhi Chhatron Ki Goonj Pune: 30 शर्तों के साथ पुणे में राहुल गांधी का मेगा शो फाइनल! 10 हजार छात्र होंगे शामिल, जानिए क्या-क्या रहेगा बैन

TMC Wins Bengal Bar Council Election: अदालती दंगल में विरोधियों का सूपड़ा साफ

Also Read – लद्दाख में ‘हम Gen-Z हैं…’ का रौब दिखाना महिला को पड़ा भारी! सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, वीडियो वायरल
बुधवार को घोषित हुए नतीजों ने पूरे राज्य के राजनीतिक पारे को बढ़ा दिया है। इस चुनाव में कुल 23 सीटों के लिए वोट डाले गए थे। इसमें ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी के पैनल ने कुल 15 सीटों पर अपना परचम लहराया। दूसरी ओर, भाजपा और वाममोर्चा (लेफ्ट) दोनों ही दल 3-3 सीटों से आगे नहीं बढ़ सके। कांग्रेस पार्टी को इस चुनावी मुकाबले में सबसे कम यानी महज 2 सीटों से ही संतोष करना पड़ा।

आरक्षित सीटों पर तृणमूल की महिलाओं का जलवा

सर्वोच्च अदालत की नई व्यवस्था और गाइडलाइंस के तहत कुल 23 सीटों में से 5 सीटें महिला वकीलों के लिए तय की गई थीं। इन सुरक्षित 5 सीटों में से 4 पर टीएमसी के प्रत्याशियों ने झंडे गाड़े, जबकि 1 सीट कांग्रेस की झोली में गई। अब सुप्रीम कोर्ट के नियमों के तहत बार काउंसिल ऑफ इंडिया 2 और महिला सदस्यों का मनोनयन करेगी। इन दो नए नामों के जुड़ने के बाद इस गवर्निंग बॉडी के कुल सदस्यों का आंकड़ा बढ़कर 25 हो जाएगा।

Also Read –Modi Cabinet Decision: बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, 13,041 करोड़ की 5 परियोजनाओं को मंजूरी; जानें पूरी डिटेल

पुरानी सीटों पर ही अटके विपक्षी दल

अगर पिछले आंकड़ों से तुलना करें तो विरोधी दलों की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आया है। भाजपा बीते चुनाव की तरह इस बार भी अपनी 3 सीटों की जगह से एक कदम भी आगे नहीं बढ़ पाई। कांग्रेस ने भी अपने पुराने 2 किलों को किसी तरह बचा लिया। हालांकि, सबसे ज्यादा चोट वामपंथियों को पहुंची है, जिनकी सीटें पिछले चुनाव के 4 से घटकर अब 3 रह गई हैं।

अदालतों में जश्न, जल्द बनेगा नया बोर्ड

जीत का ऐलान होते ही टीएमसी समर्थक वकीलों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया। इस चुनाव में तृणमूल लीगल सेल के धाकड़ नेता शुभाशीष चक्रवर्ती ने रिकॉर्ड वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उनके साथ ही अशोक देब, वैश्वानर चटर्जी, अंसार मोंडल, इंद्रनील बसु और सिद्धार्थ मुखर्जी जैसे प्रमुख नेताओं ने अपनी धाक जमाई। पार्टी के सदस्यों का कहना है कि राज्य की तमाम जिला अदालतों के वकीलों ने टीएमसी की नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है। पार्टी अब बिना किसी देरी के बार काउंसिल में अपना नया बोर्ड गठित करने जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें