Uma Devi Tun Tun Life Story: बॉलीवुड में आज के समय कई सारी महिला कॉमेडियन आ चुकी हैं। जिसमें भारती सिंह समेत कई सारे स्टार्स के नाम शामिल हैं। लेकिन एक समय था। जब बॉलीवुड में महिला कॉमेडियन नहीं थी। उस समय उमा देवी जी ने ये कार्यभार संभाला और बन गई भारत की पहली महिला कॉमेडियन जिनको लोग टुन-टुन के नाम से भी जानते थे। वो ना केवल एक कॉमेडियन एक्ट्रेस ही बनी अपितु उन्होंने कई सारे गाने भी गाए। आज हम उनकी ही कहानी आपको बताने जा रहे हैं।
Uma Devi Tun Tun Life Story: भारत की पहली महिला कॉमेडियन उमा देवी टुन-टुन की कहानी
Also Read –UP News: जालौन में लोकेशन गैंग पर बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार
बॉलीवुड की पहली महिला हास्य कलाकार उमा देवी का जन्म उत्तर प्रदेश के एक गरीब परिवार में हुआ था। कम उम्र में ही माता-पिता को खोने के बाद उन्होंने बहुत संघर्ष किया और यहां तक कि नौकरानी का काम भी किया। गायिका बनने के लिए वह मुंबई आईं और उन्होंने नुसरत अली जोकि एक म्यूजिक कंपोजर को धमकी दिया कि यदि काम नहीं दिया तो जान दे दूंगी। जिसके बाद उन्हें अपना पहला ब्रेक “अफ़साना लिख रही हूं” गाने से मिला। सिंगिंग में पहचान बनाने के बाद उमा देवी ने एक्टिंग में हाथ आजमाना चाहा। एक दौर था जब केवल पुरूष ही कॉमेडियन के तौर पर बॉलीवुड में सिक्का जमाए हुए थे। उस समय उमा देवी जिनको लोग टुन-टुन के नाम से जानते हैं। उन्होंने हास्य कला में ऐसे समय में कदम रखा जब इस क्षेत्र में पुरुषों का वर्चस्व था और उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया, लेकिन लोगों ने उनकी प्रतिभा की प्रशंसा करने के बजाय उनके वजन का ज्यादा मजाक उड़ाया। फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें “टुन टुन” नाम दिया, जो काफी मशहूर हुआ।
Also Read –Mamta Banerjee: ममता के हलक में अटकी जान! कोलकाता रैली में ऐसा क्या हुआ, जिससे बुरी तरह सहम गई दीदी
लेकिन नए चेहरों के आने से उन्हें धीरे-धीरे भुला दिया गया। उन्होंने अपनी आखिरी दिन मुंबई के एक चॉल में गुजारा। और वहीं पर अपने प्राण त्याग दिए। उनके वजन की वजह से लोगों ने उनका मजाक भी बनाया। लेकिन उन्होंने इसको अपनी ताकत बनाई। 13 साल की उम्र में ही अनाथ हो चुकी उमा देवी ने मुंबई का रास्ता चुना और अपना करियर बनाया। 2003 में उनकी मृत्यु हो गई। उनके आखिरी समय काफी परेशानियों से भरा रहा।
उमा देवी टुन टुन का परिवार
उमा देवी जिनको टुन-टुन के नाम से लोग जानते हैं। उन्होंने 1947 में आबकारी शुल्क निरीक्षक अख्तर अब्बास काज़ी से शादी की , जिनसे उन्हें कई बच्चे हुए। दो बेटियाँ और दो बेटे हुए। जिसके बाद उन्होंने मोहन नाम के व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। जिनका 1992 में निधन हो गया।















