UP DSP Transfer List: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बहुत बड़ी हलचल देखने को मिली है। सूबे की योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस महकमे में अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल किया है। सरकार ने राज्य के 206 डिप्टी एसपी यानी उपाधीक्षकों का एक साथ तबादला कर दिया है। (UP DSP Transfer List) जिन पुलिस अधिकारियों का प्रमोशन हुआ था या जिनका एक जगह पर तय समय पूरा हो चुका था, उन्हें नई जगहों पर भेजा गया है। उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच उठाए गए इस कदम को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बड़े बदलाव से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।
UP DSP Transfer List: इन दिग्गज अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी
इस ट्रांसफर लिस्ट में कई बड़े और चर्चित पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई और चुनौतीपूर्ण जगहों पर तैनात किया गया है। नए आदेश के मुताबिक, अब अभिषेक सिंह को बलरामपुर का नया डिप्टी एसपी बनाया गया है, जबकि शिव ठाकुर को सहारनपुर की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही अमित पांडे को कानपुर कमिश्नरेट और प्रशांत सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट में एसीपी पद की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। (UP DSP Transfer List) युवाओं में लोकप्रिय अधिकारी अभिषेक यादव को खीरी भेजा गया है और चित्रांशु गौतम को बहराइच का डिप्टी एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं प्रियंक जैन को एडीजी प्रयागराज का स्टाफ अफसर बनाकर एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
VIP सुरक्षा और जिलों में नए चेहरे
सरकार ने इस फेरबदल में जिलों के साथ-साथ सचिवालय और वीआईपी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा है। प्रवीण तिवारी को कृष्ण नगरी मथुरा का नया डीएसपी बनाया गया है, तो हर्ष मोदी को उन्नाव की जिम्मेदारी मिली है। अंजनी राय को लखनऊ में सचिवालय सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है, जबकि सुमित त्रिपाठी को भदोही का डीएसपी बनाया गया है। (UP DSP Transfer List) इसके अलावा अभय प्रताप मल्ल को बलरामपुर, राजीव द्विवेदी को प्रतापगढ़ और प्रभात राय को सोनभद्र भेजा गया है। वीआईपी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकास जायसवाल को मुख्यमंत्री सुरक्षा में डिप्टी एसपी तैनात किया गया है। अजीत सिंह चौहान को चंदौली और अभिषेक पांडे को लखनऊ कमिश्नरेट में एसीपी बनाया गया है। इस बड़े बदलाव से सरकार ने साफ कर दिया है कि वह सुरक्षा के मामले में कोई ढील नहीं चाहती है।















