UP News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनी वाली 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी ने चचेरे भाइयों पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। किशोरी का आरोप है कि वह अपनी माँ के साथ गुरुवार की शाम को खेत गई थी। खेत में माँ काम करते हुए कुछ दूर निकल गई। इसी बीच मेरे चाचा के दो लड़के वहां पर आकर मेरे साथ छेड़खानी करने लगे।
UP News: दोनों भाइयों ने लाठी लाठी डंडे से पीटना शुरू किया
जब मैंने इसका विरोध किया तो वो मेरे साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर मां आ गई तो दोनों भाइयों ने लाठी लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। जिससे हम दोनों को गंभीर चोटें आयी है। पीड़िता ने कहा आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंच गये। गांव वालों को आता देखकर दोनों चचेरे भाई मौके से भाग गए। परिवार (UP News) के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया।
किशोरी ने आरोप लगाया कि डेढ़ साल पहले उसके पिता का निधन हो गया था। उसके बाद से हमारी खेत की जमीन पर चाचा जबरन कब्जा करने की नीयत से परेशान करते रहते हैं। जिसकी शिकायत से पुलिस से की गई। लेकिन पुलिस के द्वारा आरोपियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। कोई कार्यवाही न होने के कारण उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। किशोरी ने आरोप लगाया कि पिता के मौत बाद से चाचा व उनके बेटे हम माँ बेटी की हत्या तक करना चाहते थे लेकिन हम लोग बच गए।















