UP Road Accidents: UP में बदायूं से महराजगंज तक मौत का सफर! दो सड़क हादसों में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

UP Road Accidents: उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग सड़क हादसों (Road Accidents) में सात लोगों की मौत हो गई। बदायूं (Budaun) में गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) पर कुत्ता सामने आने से अर्टिगा कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे 9 लोगों में दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

वहीं महराजगंज (Maharajganj) में बेकाबू डंपर (Dumper) की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई। चारों एक ही बाइक से निचलौल में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी (Birthday Party) में शामिल होने जा रहे थे।

Also Read –Azam Khan ED Raid: आजम खान पर ED का बड़ा एक्शन, रामपुर से दिल्ली तक ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े 10 ठिकानों पर रेड

UP Road Accidents: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी अर्टिगा

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 175 के पास यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक अर्टिगा कार में चालक समेत 9 लोग सवार थे। सभी नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे थे।

बताया गया कि रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। चालक ने कार को कुत्ते से बचाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

दो महिलाओं की मौके पर मौत

हादसे में नेपाल के डांग जिले की रहने वाली 32 वर्षीय दीपना खात्री और विपना सुनमगर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 22 वर्षीय एक अज्ञात पुरुष ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Also Read –Kolkata Hotel Fire: सो रहे थे लोग, अचानक उठीं लपटें… कोलकाता के होटल में आग से 9 की मौत, 6 गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। तीनों शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज में रखे गए हैं। पुलिस की ओर से पंचायतनामा (Panchanama) की कार्रवाई की जा रही है।

छह लोग घायल, जिला अस्पताल भेजे गए

हादसे में नेपाली चालक दीपक ओली के अलावा पुष्पा, ज्ञान बहादुर मल्ल, यादव पोडे, विनोद और सिमोन घायल हुए हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बदायूं भेजा गया है, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस ने हादसे में क्षतिग्रस्त हुई अर्टिगा कार को एक्सप्रेसवे के रेस्ट एरिया (Rest Area) में खड़ा करा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

महराजगंज में बेकाबू डंपर ने चार युवकों की जान ली

उधर, महराजगंज में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। निचलौल थाना क्षेत्र में बेकाबू डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार चार युवकों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक चारों युवक एक ही बाइक से निचलौल में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए निकले थे। हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।

दमकी गांव के पास डंपर ने बाइक में मारी टक्कर

निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम पचमा केवटान टोला निवासी सन्नी, किशन और विवेक बाइक से निचलौल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ शिव भी था। चारों एक ही बाइक पर सवार थे।

बताया गया कि उनकी बाइक जैसे ही दमकी गांव के सामने गैस गोदाम के पास पहुंची, उसी दौरान निचलौल की तरफ से जा रहे डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे।

अस्पताल पहुंचते ही चारों को मृत घोषित किया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

डंपर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। पचमा गांव में एक साथ चार युवकों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

पुलिस ने चारों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (Postmortem) के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस तरह उत्तर प्रदेश में सामने आए इन दोनों सड़क हादसों में कुल सात लोगों की जान चली गई। बदायूं में नेपाल से चंडीगढ़ जा रहे लोगों की कार हादसे का शिकार हुई, जबकि महराजगंज में बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रहे चार युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें