Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने को लेकर सपा नेत्री रमा यादव ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. रमा यादव ने राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस स्टेशन में ये केस दर्ज कराया है. रमा यादव की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. सपा नेत्री ने अपनी शिकायत में कहा है कि अभिषेक यादव नाम के लड़के ने अखिलेश यादव की बेटी की फोटो लगाकर उनका फेक अकाउंट बनाया है.
इसी के ही साथ रमा ने अभिषेक पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप भी लगाया है. (Uttar Pradesh) उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाए जाने को लेकर सपा नेत्री रमा यादवमामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. इस मामले में पुलिस टीम अभिषेक का पता लगाने का प्रयास कर रही है. इसी के ही साथ अभिषेक यादव का अकाउंट बंद कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है.
अखिलेश यादव के बच्चों का नहीं है सोशल मीडिया पर अकाउंट
अखिलेश यादव भले ही सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव नजर आते हैं. अपने हर काम की छोटी-बड़ी अपडेट वो अपने अकाउंट से पोस्ट कर उसकी जानकारी जनता को देते हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अखिलेश के बच्चे सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं.
हालांकि उनके बच्चों के नाम से सोशल मीडिया पर कई अकाउंट चलाए जा रहे हैं, जिसको लेकर पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि ये सारे अकाउंट फर्जी हैं और इनका अखिलेश के बच्चों से कोई लेना देना नहीं है. बता दें कि अखिलेश यादव के तीन बच्चे हैं. बेटे का नाम अर्जुन है और दोनों बेटियां अदिति और टीना हैं.
https://youtu.be/mOTOHjQGUbw









