
Vice President Election 2025: उपराष्ट्रपति के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी अब तेज हो गयी है। एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद का प्रत्याशी घोषित हो चुका है। एनडीए ने सीपी राधाकृष्णन को मैदान में उतारा है। भाजपा यह पूरी कोशिश कर रही है कि उपराष्ट्रपति चुनाव निर्विरोध हो जाए। (Vice President Election 2025) इसके लिए वह समर्थन जुटाने में लगी हुई है। बारी अब विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक की है।
विपक्ष भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना दावेदार सामने खड़ा करेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने आवास पर आज दोपहर 12.30 बजे संसद में मौजूद विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलायी है। (Vice President Election 2025) ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि बैठक के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान किया जाएगा। माना जा रहा है कि विपक्ष उपराष्ट्रपति पद के लिए तमिलनाडु से उम्मीदवार पेश कर सकता है।
Also Read –Bigg Boss 19 Contestants: इंतजार हुआ खत्म बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट लिस्ट आई सामने, देखें
Vice President Election 2025: विपक्ष की ओर से इस नाम की चर्चा तेज
यूं तो विपक्ष की ओर से भी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कई दावेदारों के नाम पर चर्चा चल रही है। लेकिन तमिलनाडु के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक डीएमके की तरफ से इसरो के पूर्व वैज्ञानिक माइलस्वामी अन्नादुरई का नाम प्रस्तावित किया है। (Vice President Election 2025) माइलस्वामी अन्नादुरई चंद्रयान-1 परियोजना की अगुवाई कर चुके हैं। विपक्ष यह चाहता है कि उपराष्ट्रपति चुनाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई के रूप में पेश होगा। वहीं इस रेस में महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी का नाम भी चल रहा है। वहीं विपक्ष की तरफ से पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार और योजना आयोग के पूर्व अध्यक्ष भालचंद्र मुंगेकर के नाम की भी चर्चा तेज है।
Also Read –Election commission: इलेक्शन कमीशन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में है विपक्ष, वोट चोरी के आरोपों से सियासत में तकरार!
दक्षिण से ही विपक्ष का उम्मीदवार क्यों?
इंडिया ब्लॉक तमिल उम्मीदवार को आगे बढ़ाना चाह रही है। क्योंकि इसके जरिए वह दक्षिणी राज्य में भाजपा के दबदबे के मंसूबे पर पानी फेरने की फिराक में है। वहीं एक वैज्ञानिक को उपराष्ट्रपति चुनाव के मैदान में उतारने से पुरानी यादें भी ताजा हो जाएगीं। तमिलनाडु से भी ताल्लुक रखने वाले ’मिसाइल मैन’ एपीजे अब्दुल कलाम राष्ट्रपति बने थे।














