VIDEO: ‘तुरंत’ चाय ना देने पर चपरासी को थप्पड़ जड़ने वाले स्कूल लेक्चरर ने थाने में SI को भी पीटा

Facebook
X
WhatsApp

ऊना: चाय के लिए सरकारी स्कूल में महिला चपरासी को थप्पड़ जड़ने वाले लेक्चरर ने थाने के पुलिस कर्मियों को भी नहीं बख्शा. थाने में आरोपी ने जमकर उत्पात मचाया और पुलिस कर्मियों को ही पीट दिया.मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है।
जानकारी के अनुसार, उपमंडल बंगाणा के सरकारी स्कूल में चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी को प्रवक्ता ने थप्पड़ मार दिया था. आरोपी ने महिला चपरासी से तुरंत चाय मांगी थी, लेकिन दूसरे काम में व्यस्त होने के चलते महिला ने तुरंत चाय देने से इंकार कर दिया था. आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गुरुवार को पुलिस थाने बुलाया था और एसआई को गले से पकड़ लिया. इस बीच वर्दी के बटन टूट गए. बीच बचाव करने पर स्थानीय पंचायत व उप प्रधान के साथ भी आरोपी ने धक्का मुक्की है। स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को काबू किया गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
फौज से रिटायर होने के बाद मिली नौकरी
बताया जा रहा है कि उक्त अध्यापक आर्मी से सेवानिवृत्त होकर स्कूल प्रवक्ता के पद पर सेवाएं दे रहा है. एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें