Aaj Ka Mausam 04 June 2026: उत्तर प्रदेश में मौसम फिर से करवट लेने की कगार पर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए आने वाले 2 से 3 दिनों तक खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और वातावरण में बने नए सिस्टम के कारण प्रदेश में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ तेज वर्षा और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।
Aaj Ka Mausam: UP में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब उत्तर प्रदेश में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। (Aaj Ka Mausam) इसके कारण पश्चिमी और पूर्वी यूपी दोनों क्षेत्रों में मौसम तेजी से बदल सकता है। कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की प्रबल संभावना है, जबकि कुछ स्थानों पर तेज आंधी और बिजली गिरने की बड़ी चेतावनी दी गई है।
ओलावृष्टि और तेज हवाओं का खतरा
IMD ने विशेषकर कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इसके साथ ही हवा की गति 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। (Aaj Ka Mausam) तेज हवाओं के कारण आम जनजीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग ने किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को खास सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि इस मौसम का प्रभाव फसलों पर भी पड़ सकता है।
कई जिलों में जारी हुआ अलर्ट
प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों के लिए yellow alert जारी किया गया है। (Aaj Ka Mausam) इस दौरान लोगों को खराब मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने और आंधी-तूफान के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
गिरेगा पारा और मिलेगी राहत
तेज हवाओं और वर्षा के कारण प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री तक कमी आ सकती है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, वर्षा के बाद उमस बढ़ने की भी संभावना जताई गई है।
दिल्ली-NCR और आसपास का प्रभाव
यूपी के साथ-साथ दिल्ली-NCR में भी मौसम का स्पष्ट रूप से प्रभाव देखने को मिलेगा। बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 48 से 72 घंटों तक मौसम अस्थिर बना रहेगा।
Also Read –Lucknow News: लखनऊ में संविदा चालक-परिचालकों का प्रदर्शन, हजरतगंज में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
वहीं, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। (Aaj Ka Mausam) जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने के आदेश दिए गए हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।
लोगों को सावधानी बरतने की खास सलाह
IMD ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान घर के अंदर ही रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे अपनी फसल और कृषि कार्यों को मौसम साफ होने तक सुरक्षित रखें।
बात दे, उत्तर प्रदेश में आगामी कुछ दिन मौसम के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। एक ओर वर्षा और तेज हवाएं गर्मी से राहत देंगी, तो वहीं दूसरी ओर ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। मौसम विभाग की सलाह का पालन करना इस वक्त सबसे जरूरी है।















