इन दिनों बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर हैं। लोग दोनों को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं, वजह है विक्की और रश्मिका का ‘अंडरवियर अमूल माचो एड’, जो कि हाल ही में रिलीज हुआ है। जिसे देखकर दर्शक काफी भड़क गए हैं और जमकर दोनों सितारों को कोस रहे हैं।
यूजर्स ने इस एड को वल्गर कहा है और लिखा है कि ‘आजकल लोग पैसों के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं, हद ही है।’ सोशल मीडिया पर इस वक्त विक्की-रश्मिका के खिलाफ कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है, तो वहीं कुछ लोगों ने इस एड को बंद करने की भी अपील की है।
एड के अंदर रश्मिका मंदाना एक जिम टीचर है, जो कि कुछ लोगों को जिम के अंदर एक्सरसाइज सिखा रही है कि तभी उनकी नजर कसरत कर रहे विक्की कौशल की अंडरवियर पर पड़ती है और वो उसके माचो स्ट्रैप को देखती रह जाती है। ये एड का पहला भाग है।
जबकि एड के दूसरे भाग में जिम वाले रूम में रश्मिका अकेले होती हैं, तभी वहां विक्की आते हैं अपनी योगा मैट लेने के लिए, जो कि अपनी जगह नहीं होती है, बल्कि ऊंचे स्थान पर रखी होती है, विक्की, रश्मिका की ओर मुस्कुराते हुए देखते हैं तो रश्मिका उन्हें मैट ऊपर से लेने को इशारा करती हैं।
विक्की उनकी शरारत समझ जाते हैं और फिर ऊंचाई से मैच उतारते हैं, जिससे एक बार फिर कैमरा विक्की की अंडरवियर स्ट्रीप माचो दिखाता है और फिर रश्मिका की ओर मुड़ जाता है।
फिलहाल ये विज्ञापन जहां रश्मिका और विक्की के फैंस को काफी पसंद आ रहा है वहीं सोशल मीडिया पर एक वर्ग पूरी तरह से इस विज्ञापन के खिलाफ है और जमकर एक्टर-एक्ट्रेस, एड कंपनी को कोस रहा है और उत्तेजक और अश्लील विज्ञापन दर्शकों पर थोपने का आरोप लगा रहा है। वरुण धवन भी आए थे इशारे पर मालूम हो कि रश्मिका औऱ विक्की से पहले वरुण धवन के अंडरवियर एड पर भी बवाल मचा था। उसे भी यूजर्स ने अश्लील कहा था और बंद करने की मांग की थी।













