Ajit Pawar NCP future crisis: महाराष्ट्र की राजनीति की फिज़ा अचानक भारी हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी का चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ मानो थम गया हो। पार्टी के अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर ने समर्थकों को झकझोर कर रख दिया है। हर तरफ एक ही सवाल गूंज रहा है कि अब एनसीपी किस दिशा में जाएगी? क्या अजित पवार के बिना पार्टी अपना अस्तित्व बचा पाएगी?
Ajit Pawar NCP future crisis: नेतृत्व का खालीपन और बिखरती उम्मीदें
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि अजित पवार पार्टी की रीढ़ थे। उनके जाने के बाद एनसीपी में नेतृत्व का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। (Ajit Pawar NCP future crisis) पार्टी में दूसरी पंक्ति का कोई ऐसा नेता नहीं दिख रहा जो उसी मजबूती से कमान संभाल सके। मराठा राजनीति में अजित की पकड़ मजबूत थी, और अब उनके बिना उस भरोसे को बनाए रखना आसान नहीं होगा। यही कारण है कि मराठा मतदाता एक बार फिर वरिष्ठ नेता शरद पवार की ओर देखने लगे हैं।
सत्ता की मजबूरी और गठबंधन की राजनीति
अभी एनसीपी महायुति सरकार का हिस्सा है, इसलिए फिलहाल पार्टी सत्ता में बनी रह सकती है। (Ajit Pawar NCP future crisis) भाजपा ने संकेत दिए हैं कि उपमुख्यमंत्री पद एनसीपी के पास ही रहेगा। 2024 के विधानसभा चुनाव में महायुति को बड़ी जीत मिली थी, लेकिन हालिया निकाय चुनावों में एनसीपी को झटका भी लगा। ऐसे में अजित पवार के बिना भाजपा कितने समय तक एनसीपी को साथ रखेगी, यह बड़ा सवाल बन चुका है।
परिवार से उभर सकता है नया चेहरा
अब चर्चा तेज़ है कि अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार या बेटे पार्थ पवार को नेतृत्व सौंपा जा सकता है। (Ajit Pawar NCP future crisis) पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल और सुनील तटकरे जैसे चेहरे उनके साथ खड़े रह सकते हैं। राजनीतिक हलकों में यह भी माना जा रहा है कि सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री बनने की संभावना अधिक है, जबकि पार्थ पवार को राष्ट्रीय राजनीति में आगे बढ़ाया जा सकता है।
शरद पवार की चाल पर सबकी निगाहें
इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे अनुभवी खिलाड़ी शरद पवार हैं। राजनीति की बिसात पर उनकी चाल हमेशा चौंकाती रही है। (Ajit Pawar NCP future crisis) फिलहाल वह भाजपा विरोधी राजनीति जारी रख सकते हैं और सही समय देखकर ही एकता या नई रणनीति पर फैसला लेंगे।















