Mumbai Crane Accident: मुंबई में बड़ा हादसा! कुर्ला-ट्रॉम्बे रूट पर रेलवे की ओवरहेड तारों पर गिरी क्रेन, 10 घायल

Facebook
X
WhatsApp

Mumbai Crane Accident: मुंबई के कुर्ला इलाके में आज शुक्रवार तड़के सुबह बड़ा हादसा हो गया। कुर्ला-ट्रॉम्बे रूट (Kurla-Trombay Route) पर निर्माण कार्य के दौरान एक क्रेन रेलवे की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन (Overhead Electric Line) पर जा गिरी। इस हादसे में 10 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर भयंकर रूप से अफरा-तफरी माहौल गया।

घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी घायलों की स्थिति स्थिर है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

Mumbai Crane Accident: क्रेन से JCB मशीन की हो रही थी शिफ्टिंग

Also Read –Jailer 2 Song Ala Bolelo: जेलर 2 के आइटम नंबर में ये हसीना बिखरेगी जलवा, जानिए उनके बारे में

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब ढाई बजे कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच कुरैशी नगर इलाके में हुआ। (Mumbai Crane Accident) निर्माण कार्य के दौरान क्रेन की मदद से जेसीबी मशीन (JCB Machine) को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान जेसीबी अनियंत्रित होकर पलट गई और क्रेन भी संतुलन खोकर गिर गई।

क्रेन पास के एक घर पर भी जा गिरी। इसके बाद रेलवे ट्रैक और ओवरहेड इक्विपमेंट यानी ओएचई (Overhead Equipment) पर भी इसका असर पड़ा। क्रेन गिरने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आसपास के इलाकों को खाली कराया।

10 लोग घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Also Read –China viral video: आज मेरे पास गाड़ी, बंगला, बैंक बैलेंस, लेकिन दुल्हा नहीं! चीन की दुल्हन बाजार में फफक-फफक कर रो पड़ी महिला । VIDEO

हादसे में कुल 10 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। (Mumbai Crane Accident) स्थानीय लोगों और अधिकारियों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।

मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित

अधिकारियों के अनुसार, मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी एमएमआरडीए (MMRDA) की क्रेन पास की एक वर्क साइट से कुर्ला और ट्रॉम्बे के बीच रेलवे के ओएचई पर गिर गई। हादसे के कारण इस रूट पर मालगाड़ियों (Freight Trains) की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि, अधिकारियों के मुताबिक ट्रेनों की सामान्य आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है, क्योंकि यह लाइन मुख्य रूप से मालगाड़ियों के लिए इस्तेमाल होती है।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की टीम पहुंची और स्थिति को संभालने का काम शुरू किया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें