Sonbhadra News : यूपी के सोनभद्र में गुरुवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि कुछ ही देर बाद हालात स्थिर हो गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई है। फिलहाल भूकंप से जनपद में किसी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार गुरूवार दोपहर लगभग 01.24 बजे भूकंप के हल्के झटके लगे। भूकंप का केंद्र सोनभद्र था। भूकंप के झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि भूकंप की तीव्रता तेज नहीं थी। जिसके चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बता दें कि बीते साल भी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भूकंप के तेज झटको से धरती कांपी थी।

Sonbhadra News : लोगों का डर
भूकंप के झटके महसूस करते ही लोग घबराहट में अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ लोगों ने बताया कि उन्हें घर हिलते हुए महसूस हुआ, जबकि कुछ ने कहा कि उन्हें झटके लगे। बता दें कि बीते साल भी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भूकंप के तेज झटको से धरती कांपी थी।

Sonbhadra News : भूकंप के दौरान सुरक्षित रहने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें –

घर के अंदर हों तो तुरंत बाहर निकलें।
खुले मैदान में खड़े हों, ऊंची इमारतों, पेड़ों, बिजली के तारों से दूर रहें।
भूकंप के बाद भी कुछ देर बाहर ही रहें।
घबराएं नहीं, शांत रहें और दूसरों को भी शांत रहने के लिए कहें।














