Aishwarya rai bachchan: बॉलीवुड की मशहूर अदाकार जिन्होंने अपनी खूबसूरती की वजह से देश-विदेश हर एक जगह पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की एक मात्र ऐसी एक्ट्रेस हैं। जिनके Cannes Film Festival में जाने का इंतजार हर किसी को रहता है। उनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता है। इस बार लोरियल ने Aishwarya Rai Bachchan की जगह आलिया भट्ट को अपना प्रमुख चेहरा बनाया तो लोगों ने जमकर अपना गुस्सा दिखाया। Aishwarya Rai Bachchan के फैंस ने कहा उनकी जगह कभी कोई नहीं ले सकता है। इसके साथ ही आलिया भट्ट को भी काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। तो वहीं अब जाकर Aishwarya Rai Bachchan अपनी बेटी Aradhya Bachchan के साथ Cannes Film Festival 2026 के लिए निकल चुकी हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Also Read –Kerala Assembly Speaker Election:केरल विधानसभा में स्पीकर चुनाव को लेकर सियासी मुकाबला तेज
Aishwarya rai bachchan: ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या बच्चन संग पहुँची कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में
बॉलीवुड की डीवा Aishwarya Rai Bachchan अपनी बेटी आराध्या बच्चन संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है। इस दौरान Aishwarya Rai Bachchan और Aradhya Bachchan दोनों ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई थी। हर बार की तरह इस बार भी Aishwarya Rai ने रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी। उसके साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी वैसा ही था। जिसकी वजह से अक्सर उनको ट्रोलर्स द्वारा ट्रोल किया जाता है।
तो वहीं इस बार भी Aishwarya Rai Bachchan को अपनी ड्रेसिंग सेंस और हेयरस्टाइल की वजह से काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
एक यूजर ने लिखा- वाह! काली ड्रेस, लाल लिपस्टिक और वही घिसा-पिटा हेयरस्टाइल 👎👎 क्या उसने विग पहनी है? 😂😂 उसके स्टाइल स्टेटमेंट को क्या हुआ? इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा- वह हमेशा काला कोट ही क्यों पहनती हैं।
इसके साथ ही ऐश्वर्या राय के फैंस ने उनकी तारीफ की है।















