Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में दूसरे हफ्ते के साथ ही एंटरटेनमेंट का डोज भी डबल हो चुका है। कई ऐसे कंटेस्टेंट है, जो पहले हफ्ते में चुप रहकर सब कुछ देख रहे थे, लेकिन एक ही हफ्ते में दो कंटेस्टेंट के घर से बेघर होने के बाद अब हर कोई सतर्क हो गया है और गेम में एक्टिव हो रहा है।
अरमान मलिक और विशाल पांडे के बीच जहां हर दिन तू-तू मैं-मैं दर्शकों के सिर का दर्द बन चुका है, तो वहीं रणवीर शौरी और शिवानी जैसे कंटेस्टेंट एक-दूसरे की नकल करके सबको हंसा रहे हैं।
इन सबके बीच अब बिग बॉस में जुओं का आतंक फैल गया है। (Bigg Boss OTT 3) एक कंटेस्टेंट के सिर में जूं पड़ गयी, जिसको लेकर कुछ घरवाले मुद्दा बनाते हुए दिखाई दिए।

Bigg Boss OTT 3: इस कंटेस्टेंट के सिर में पड़ी जूं
उनके मुंह फट अंदाज से तो कई घरवाले पहले ही परेशान थे और अब उनके सिर की जुओं ने भी सभी कंटेस्टेंट को डरा दिया। (Bigg Boss OTT 3) दरअसल, बीते एपिसोड में जब शिवानी अरमान के साथ गार्डन एरिया में बैठी होती हैं, तभी कृतिका आती हैं और उन्हें शिवानी के सिर में जूं दिखती है। जिसके बाद बात धीरे-धीरे घर में फैलती है और बिग बॉस शिवानी के लिए जुओं की दवाई और कंघी भेजते हैं।

इस कंटेस्टेंट ने जूं को ही बना दिया मुद्दा
मुनीषा जो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुई हैं, उन्हें जैसे ही पता लगता है कि शिवानी के सिर में जुएं हैं, तो वह तुरंत ही इस पर भड़क गयीं। बेडरूम में आकर उन्होंने घरवालों को बताया कि शिवानी ने उनसे झूठ बोला कि उसके सिर में जुएं नहीं हैं।














