Chandauli: संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

Facebook
X
WhatsApp
WhatsApp Image 2025 07 07 at 5.59.50 PM edited

Chandauli: धानापुर (चंदौली)। जिले के धानापुर कस्बे में शनिवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद जांच-पड़ताल देर रात तक चलती रही।

जानकारी के अनुसार बिहार के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्रा गांव निवासी कामेश्वर उर्फ टूनटून सिंह की इकलौती बेटी ज्योति सिंह उर्फ बाची (21) की शादी इसी वर्ष 2 मार्च 2025 को धानापुर कस्बा निवासी संतोष सिंह के बड़े बेटे अमन सिंह के साथ हुई थी। (Chandauli) शादी के महज चार महीने बाद ही बाची की मौत की खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

परिजनों के अनुसार बाची अपने दो भाइयों में सबसे छोटी और इकलौती बहन थी, जिसे परिवार में सब बेहद प्यार से ‘बाची’ कहकर पुकारते थे। (Chandauli) शनिवार को उसकी मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

Also Read –Chandauli: समर्थ भारत अभियान : योग और अध्यात्म से सशक्त राष्ट्र की ओर

घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने कमरे को सील कर जांच शुरू कर दी, लेकिन जांच के दौरान कई घंटों तक शव कमरे में ही पड़ा रहा। (Chandauli) मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और देर रात तक पूछताछ व छानबीन जारी रही।

Also Read –China – Egypt HQ-9B air defence deal: चीन ने मिस्र के साथ किया बड़ा घोटाला? भारत ने जिस डिफेन्स सिस्टम की उड़ाई धज्जियां, ड्रैगन ने वही मिस्र को बेच डाला

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। (Chandauli) फिलहाल पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है।

रिपोर्ट -मधु कुमारी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें